मनोरंजन

Bigg Boss 16: प्रियंका चौधरी पर भड़के सलमान खान, बोले- 'दूसरी अर्चना बनने की कगार पर...'

Rounak Dey
20 Nov 2022 7:20 AM GMT
Bigg Boss 16: प्रियंका चौधरी पर भड़के सलमान खान, बोले- दूसरी अर्चना बनने की कगार पर...
x
सलमान भाई साजिद (Sajid Khan) को कुछ कह दें।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने सलमान से सहमति जताते हुए कहा कि आप बिल्कुल सही बोल रहे हैं।
Bigg Boss 16: कलर्स टीवी का फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस (Bigg Boss)' इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। शुक्रवार का वार में शालीन और एमसी स्टेन की क्लास लगाने के बाद सलमान खान ने प्रियंका चाहर चौधरी को भी जमकर फटकारा। बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सलमान खान (Salman Khan) प्रियंका पर तंज कसते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सलमान खान कह रहे हैं, "प्रियंका सेल्फ प्रोक्लेम्ड, सच्चाई की मूरत। जब पहले से ही घर में आग लगी थी तो आप आग में घी क्यों डाल रही थीं।"
वीडियो में देखा जा सकता है कि जब प्रियंका चौधरी (Priyanka Chaudhary) खुद को डिफेंड करने की कोशिश करती हैं तो सलमान उन्हें डांटते हुए कहते हैं कि अपने वोकल कोर्ड्स को इतना स्ट्रेस मत दो। सलमान खान कहते हैं, "जिस तरीके से आप जा रही हो, आप अर्चना 2 बहुत जल्द बनोगी।" बिग बॉस 16 के इस प्रोमो वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "साजिद और शिव, यह दोनों भी आग में घी डाल रहे थे, लेकिन मजाल है कि कलर्स और सलमान भाई साजिद (Sajid Khan) को कुछ कह दें।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने सलमान से सहमति जताते हुए कहा कि आप बिल्कुल सही बोल रहे हैं।

Next Story