मनोरंजन

बिग बॉस 16 : प्रियंका चौधरी, शिव ठाकरे फिनाले में करेंगे डांस-ऑफ

Rani Sahu
12 Feb 2023 11:01 AM GMT
बिग बॉस 16 : प्रियंका चौधरी, शिव ठाकरे फिनाले में करेंगे डांस-ऑफ
x
मुंबई,(आईएएनएस)| 'बिग बॉस 16' का ग्रैंड फिनाले बस कुछ ही घंटों दूर है। रविवार की रात एक प्रतियोगी ट्रॉफी को अपने घर लाएगा। हालांकि, विजेता की घोषणा से पहले प्रतिद्वंद्वी प्रियंका चौधरी और शिव ठाकरे के बीच डांस-ऑफ देखा जाएगा। चैनल कलर्स द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया एक प्रोमो प्रियंका और शिव के बीच ग्रैंड फिनाले परफॉर्मेंस की एक झलक दिखा रहा है।
क्लिप में दोनों फिल्म 'कुत्ते' के गाने 'धन ते नान 2.0' पर डांस करते नजर आएंगे।
कैप्शन में लिखा है, शिव और प्रियंका की टशन का भी आज फिनाले होगा! देखिए बिगबॉस16 ग्रैंडफिनाले, आज शाम 7 बजे से, सिर्फ कलर्स पर।
वर्तमान में, विजेता की ट्रॉफी के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाले शीर्ष 5 में शिव, प्रियंका, अर्चना गौतम और शालीन भनोट शामिल हैं। फिनाले रविवार को होगा और इसकी मेजबानी सलमान खान करेंगे।
--अईाएएनएस
Next Story