मनोरंजन
Bigg Boss 16: अब मंडली पर मंडराएंगे इविक्शन के बादल, कटेगा एक का पत्ता
Rounak Dey
29 Jan 2023 2:58 PM IST

x
प्रियंका चौधरी, शिव ठाकरे, निमृत कौर और शालीन भनोट शामिल हैं। ऐसे में देखना होगा कि अब बिग बॉस हाउस से किस सदस्य का पत्ता कटता है।
टीवी के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में इन दिनों जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है। टीना दत्ता (Tina Dutta) को घर से बेघर कर दिया गया है तो वहीं वीकेंड का वार अर्चना गौतम का शालीन भनोट पर जमकर गुस्सा फूटा। अर्चना (Archana Gautam) ने शालीन (Shalin Bhanot) पर पहले सौंदर्या और फिर टीना की छवि बिगाड़ने का आरोप लगाया। अब इसी बीच बिग बॉस 16 से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस हफ्ते इविक्शन का खतरा मंडली पर मंडराएगा। बता दें कि बिग बॉस हाउस में बनी इस मंडली में सुंबुल तौकीर खान, निमृत कौर, शिव ठाकरे और एमसी स्टेन शामिल हैं।
बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के फैन पेज बिग बॉस तक ने इस बात की जानकारी ट्वीट के जरिए दी है। इस ट्वीट में लिखा गया है, "शो में अगला इविक्शन मंडली से होगा। आपको क्या लगता है कि फिनाले से बिल्कुल पहले किसे घर से बेघर किया जा सकता है? सुंबुल, शिव ठाकरे, एमसी स्टेन या फिर निमृत कौर को? बता दें कि इविक्शन चौंकाने वाला होगा।" बिग बॉस तक के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "बिग बॉस की यही रीत है, इस बार शॉकिंग इविक्शन में निमृत हैं।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "मुझे लगता है कि सुंबुल या फिर एमसी स्टेन में से किसी एक को एलिमिनेट किया जाएगा। जहां तक है सुंबुल को घर से बेघर किया जाएगा।"
7 कंटेस्टेंट में हो रही बिग बॉस 16 की ट्रॉफी की जंग
बता दें कि बिग बॉस 16 में अब केवल 7 कंटेस्टेंट के बीच ट्रॉफी की जंग छिड़ गई है। टीना के घर से बेघर होने के बाद अब बिग बॉस हाउस में केवल 7 ही सदस्य बचे हैं, जिनमें सुंबुल तौकीर खान, एमसी स्टेन, अर्चना गौतम, प्रियंका चौधरी, शिव ठाकरे, निमृत कौर और शालीन भनोट शामिल हैं। ऐसे में देखना होगा कि अब बिग बॉस हाउस से किस सदस्य का पत्ता कटता है।
Next Story





