मनोरंजन
'बिग बॉस 16': अर्चना गौतम का सपना राजनेता से शादी करना
jantaserishta.com
2 Oct 2022 11:59 AM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| अभिनेत्री, मॉडल और राजनेता अर्चना गौतम 'बिग बॉस 16' में शामिल हुईं और उन्होंने मेजबान सुपरस्टार सलमान खान को सूचित किया कि वह एक राजनेता से शादी करना चाहती हैं। अर्चना मेरठ जिले के हस्तिनापुर निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं, लेकिन जीत नहीं मिली।
उन्होंने यह भी बताया कि उनका सपना है कि जब वह रसोई में खाना बना रही हों तो उस समय उनका प्रेमी उन्हें पीछे से पकड़े।
मिस बिकिनी इंडिया 2018 नामित अर्चना ने बॉलीवुड में भी काम किया है और उनकी पहली फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' थी।
सलमान ने कहा कि वह शो में इसलिए शामिल हुई हैं, ताकि वह यहां जो लोकप्रियता हासिल करने जा रही हैं, उसका फायदा उन्हें अगले चुनाव में मिल सके।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





