मनोरंजन

Bigg Boss 16: सलमान खान के शो का हिस्सा बनेंगी एक्ट्रेस

Kajal Dubey
3 Sep 2022 12:02 PM GMT
Bigg Boss 16: सलमान खान के शो का हिस्सा बनेंगी एक्ट्रेस
x
सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस 16 जल्द ही शुरू होने वाला है। शो के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट भी सामने आ रही है। अब खबरें हैं कि एक्ट्रेस व सांसद नुसरत जहां भी इस सीजन का हिस्सा हो सकती हैं।
: सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस 16 जल्द ही शुरू होने वाला है। शो के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट भी सामने आ रही है। अब खबरें हैं कि एक्ट्रेस व सांसद नुसरत जहां भी इस सीजन का हिस्सा हो सकती हैं।
Nusrat JahanNusrat Jahan मुख्य बातेंसलमान खान के शो बिग बॉस 16 की शुरुआत जल्द हो सकती है।एक्ट्रेस- सांसद नुसरत जहां शो का हिस्सा बन सकती हैं।जानें शो को लेकर सामने क्या नई जानकारी सामने आई है।
देश के सबसे चर्चित रिएलिटी शोज में से एक बिग बॉस का 16वां सीजन जल्द शुरू होने वाला है। शो के इस सीजन को भी सलमान खान ही होस्ट करते नजर आएंगे और फैंस बेसब्री से इसके शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं। शो के लिए सलमान खान की फीस से लेकर कंटेस्टेंट्स की लिस्ट तक सामने आ रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।
Also Read: Bigg Boss 16: इस दिन शुरू होगा सलमान खान का शो! जानें इस बार क्या होगी 'बिग बॉस' की थीम
नुसरत जहां होंगी कंटेस्टेंट?
अब शो के लिए बंगाली एक्ट्रेस और सांसद नुसरत जहां का नाम भी शो की कंटेस्टेंट के तौर पर सामने आ रहा है। खबर है कि इस हाई-वोल्टेज ड्रामा, एंटरटेनिंग और विवादों के चलते चर्चा में रहने वाले शो के लिए नुसरत को मेकर्स ने अप्रोच किया है। हालांकि एक्ट्रेस और मेकर्स इस पर चुप्पी साधे हुए हैं और इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा भी नहीं हुई है। लेकिन नुसरत अगले कुछ महीने काफी बिजी हैं। उनके पास फिल्मों के ऑफर हैं, ऐड फिल्म्स हैं। इसके साथ ही उनके पॉलिटिकल कमिटमेंट्स और अन्य कई प्रोजेक्ट्स भी हैं।
न्यूज़ क्रेडिट :खुलासा इन
Next Story