मनोरंजन

Bigg boss 15: Rubina Dilaik के हिट शो Shakti का ये साथी कलाकार करेगा घर में एंट्री, बिग बॉस ओटीटी अगले हफ्ते होगा खत्म

Tulsi Rao
13 Sept 2021 11:42 PM IST
Bigg boss 15: Rubina Dilaik के हिट शो Shakti का ये साथी कलाकार करेगा घर में एंट्री, बिग बॉस ओटीटी अगले हफ्ते होगा खत्म
x
बिग बॉस को लेकर लोगों में हर साल उत्सुकता अब बढ़ती जा रही है. लोगों ने इसके हर सीजन को खूब प्यार दिया है और अब इसके 15वें सीजन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Simba Nagpal in Bigg Boss 15: बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) बस शुरु होने वाला है लिहाजा घर में एंट्री लेने वाले संभावित कंटेस्टेंट के नाम अब सामने आने लगे हैं. इस लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ गया है और इस नाम का सीधा कनेक्शन है बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) की विनर रूबीना दिलैक (Rubina Dilaik) से. खबर है कि रूबीना के हिट सीरियल शक्ति – अस्तित्व के अहसास की सीरियल के एक और कलाकार इस बार शो में नजर आएंगे जिनका नाम है सिंबा नागपाल (Simba Nagpal) .

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस सीजन में सिंबा नागपाल का नाम पक्का हो गया है. और वो इस बार घर में एंट्री करने जा रहे हैं. शक्ति में फिलहाल वो अहम भूमिका में हैं और इससे पहले वो स्पिल्ट्सविला जैसे रियलिटी शो में नजर आ चुके हैं.
ये कंटेस्टेंट भी बन सकते हैं शो का हिस्सा
बिग बॉस को लेकर लोगों में हर साल उत्सुकता अब बढ़ती जा रही है. लोगों ने इसके हर सीजन को खूब प्यार दिया है और अब इसके 15वें सीजन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है. बिग बॉस 15 का प्रोमो जारी हो चुका है जिसमें काफी ट्विस्ट भी है. इस बार घर में एंट्री लेने से पहले ही कंटेस्टेंट को कठिन चुनौतियों को पार करना होगा. एक घने जंगल को पार करते हुए कंटेस्टेंट घर में घुसेंगे. यानि शो भी जंगल थीम पर ही आधारित होगा. वहीं प्रोमों में अभिनेत्री रेखा की आवाज भी आ रही है जिससे साफ है कि इस बार शो में रेखा भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखेंगीं. बात करें संभावित कंटेस्टेंट की तो अर्जुन बिजलानी, मोहसिन खान, अमित टंडन, नेहा मर्दा, सनाया ईरानी, सुरभि चंदना जैसे टीवी स्टार शो में नजर आ सकते हैं.
बिग बॉस ओटीटी अगले हफ्ते होगा खत्म
वैसे आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी अगले हफ्ते ही खत्म होने जा रहा है जिसके बाद ही बिग बॉस 15 शुरु होगा. बिग बॉस ओटीटी में फिनाले में सुरक्षित रहे कंटेस्टेंट को भी बिग बॉस 15 में जाने का मौका मिलेगा


Next Story