मनोरंजन
Bigg Boss 15: तेजस्वी प्रकाश ने की अजीब टोन में बात, सलमान का फूटा गुस्सा
Rounak Dey
31 Oct 2021 10:40 AM GMT

x
जिसके बाद तेजस्वी प्रकाश का चेहरा बुरी तरह उतर जाता है।
बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) वीकेंड का वार में इस बार सभी कंटेस्टेंट की क्लास लगते हुए दिखाई दे रही है। इस बार बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) का गुस्सा शो की कंटेस्टेंट तेजस्वी प्रकाश पर फूटने वाला है। जिसकी जानकारी मेकर्स ने एक धमाकेदार प्रोमो शेयर कर दी है। प्रोमो में सुपरस्टार सलमान खान तेजस्वी प्रकाश को बहुत बुरे तरीके से झाड़ते हुए नज़र आ रहे हैं।
दरअसल, एक टास्क के दौरान सलमान जब फिल्म स्टार उमर रियाज से पूंछते हैं कि वो मुश्किल समय में तेजस्वी प्रकाश और शमिता शेट्टी में से किसकी मदद लेना पसंद करेंगे तो उमर रियाज तेजस्वी का नाम लेते हैं। इस पर जब सलमान खान पूछते हैं कि तेजस्वी क्यों तो वो कहते हैं कि क्योंकि वो फन लविंग हैं।
उनकी यह बात सुन कर सलमान खान उनसे पूछते हैं कि मुश्किल समय में कोई फन लविंग इंसान आकर क्या करेगा। इस पर तेजस्वी प्रकाश आपत्ति जताती हैं और सलमान खान से थोड़ा ऊंची आवाज में बात करती हुई कहती हैं कि, 'आप क्यों बार-बार उन्हें ऐसा बोल रहे हैं।' तो इस पर सलमान खान बुरी तरह भड़क जाते हैं। वो तेजस्वी प्रकाश को तमीज से बात करने की हिदायत देते हैं। जिसके बाद तेजस्वी प्रकाश का चेहरा बुरी तरह उतर जाता है।

Rounak Dey
Next Story