मनोरंजन

Bigg Boss 15: Sunny Leone वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर बढ़ाएंगी घर की हॉटनेस? एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

Rounak Dey
27 Dec 2021 10:02 AM IST
Bigg Boss 15: Sunny Leone वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर बढ़ाएंगी घर की हॉटनेस? एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब
x
अनामिका नाम का एक ओटीटी शो है, जिसे लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं।"

बिग बॉस 15 में गिरती टीआरपी को लेकर मेकर्स ने कई प्लान्स बनाए। घर में नए टर्न और ट्विस्ट तो आप अकसर देखते ही होंगे, इसके अलावा शो में पिछले सीजन्स के एक्स कंटेस्टेंट्स को भी बुलाया गया है। ऐसे पिछले सीजन में भी किया गया था। इस बार घर के अंदर शमिता शेट्टी, राखी सावंत, रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्जी जैसे कंटेस्टेंट्स को बुलाया गया है। इस लिस्ट में इन दिनों सनी लियोनी का नाम भी जुड़ रहा है। सनी लियोनी बिग बॉस 5 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। उन्होंने 49वें दिन में वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री ली थी और 91वें दिन बाहर हो गई थीं। हालांकि वो बिग बॉस में आईं तो सही लेकिन कभी कंटेस्टेंट बनकर नहीं आईं।



अब वो बिग बॉस 15 में कंटेस्टेंट के तौर पर आ रही हैं या नहीं। इसका जवाब देते हुए सनी ने बॉलीवुड लाइफ को बताया, ''नहीं! मुझे लगता है कि समय बदल गया है और घर के बाहर की जिम्मेदारियों के कारण मेरे लिए वो समय निश्चित रूप से खत्म हो गया है। इसलिए, मैं वापस नहीं जाना चाहूंगी; इसलिए नहीं कि ये एक दिलचस्प अनुभव या जीवन बदलने वाला अनुभव नहीं था, ये केवल इसलिए है क्योंकि मुझे नहीं लगता कि मैं अपने बच्चों से इतने लंबे समय तक दूर रह सकती हूं। उसके लिए एक बेहद मजबूत व्यक्ति होने की जरूरत है, और मैं भावनात्मक रूप से उतनी मजबूत नहीं हूं।''
सनी ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, ''मेरे पास कुछ प्रोजेक्ट हैं जो आने वाले साल में रिलीज होने वाले हैं। अब बहुत सी चीजें रिलीज होने वाली हैं। दक्षिण के कुछ प्रोजेक्ट्स हैं, और अनामिका नाम का एक ओटीटी शो है, जिसे लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं।"



Next Story