मनोरंजन

बिग बॉस 15: शमिता के फैंस ने लगाई तेजस्वी की क्लास

Subhi
27 Jan 2022 1:39 AM GMT
बिग बॉस 15: शमिता के फैंस ने लगाई तेजस्वी की क्लास
x
बिग बॉस 15 के फिनाले के करीब आते ही तेजस्वी प्रकाश पर लोग निशाना साधने लगे हैं। हाल ही में एक टास्क के दौरान तेजस्वी प्रकाश अपना आपा खो बैठती हैं और वो अपनी को-कंटेस्टेंट शमिता शेट्टी को नेशनल टीवी पर आंटी कहकर बुलाती हैं।

बिग बॉस 15 के फिनाले के करीब आते ही तेजस्वी प्रकाश पर लोग निशाना साधने लगे हैं। हाल ही में एक टास्क के दौरान तेजस्वी प्रकाश अपना आपा खो बैठती हैं और वो अपनी को-कंटेस्टेंट शमिता शेट्टी को नेशनल टीवी पर आंटी कहकर बुलाती हैं। बिग बॉस 15 के घर में आकर खुद जनता ने ही घरवालों को कई टास्क दिए थे। एक टास्क के दौरान शमिता शेट्टी ने सभी के सामने मस्ती भरे अंदाज में करण कुंद्रा को मसाज दिया। ये बात तेजस्वी प्रकाश के गले नहीं उतरी और वो अपना आपा खो बैठी। तेजस्वी प्रकाश ने जिस तरह से शमिता शेट्टी की उम्र का मजाक बनाया है वो लोगों के गले नहीं उतर रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों ने तेजस्वी प्रकाश का ही एक ऐसा वीडियो शेयर कर डाला है जिसे देखकर उनकी खुद की बोलती बंद हो जाएगी।

कुछ महीने पहले तेजस्वी प्रकाश ने एक्ट्रेस निया शर्मा के साथ लेडीज वर्सेज जेंटलमैन शो में हिस्सा लिया था। इस शो में आकर तेजस्वी प्रकाश ने कहा था कि जब उन्हें कोई बच्चा भी आंटी कह देता है तो उन्हें दिक्कत होती है। तेजस्वी प्रकाश ने साफ-साफ कहा था कि किसी भी लड़की को पसंद नहीं है कि लोग उसे आंटी कहकर बुलाए। साथ ही तेजस्वी प्रकाश ने ये भी कहा कि जो लोग उस एज ग्रुप में होते हैं उन्हें भी ऐसी ही दिक्कत होती है। बता दें कि सोशल मीडिया पर अब तेजस्वी प्रकाश का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के लिए यहां पर क्लिक करें।

बिग बॉस 15 का फिनाले इसी वीकेंड पर होने वाला है। फिनाले से पहले शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश ही नहीं बल्कि दोनों के फैंस के बीच भी 36 का आंकड़ा देखने को मिल रहा है। दोनों हसीनाओं में शुरुआत में दोस्ती हुई थी लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच कड़वाहट भी पैदा हो गई। सोशल मीडिया ट्रेंड्स की मानें तो तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 की ट्रॉफी से ज्यादा दूर नहीं हैं। वहीं कुछ लोगों का ऐसा भी कहना है कि मेकर्स शुरुआत से ही शमिता शेट्टी को ही सपोर्ट कर रहे हैं। ऐसे में हो सकता है कि वो शमिता शेट्टी को ही बिग बॉस 15 का विनर बना दें।


Next Story