मनोरंजन

Bigg Boss 15: इन कंटेस्टेंट्स की हरकतों से चढ़ा सलमान खान का पारा, विवादों में रहे ये सदस्य

Subhi
29 Jan 2022 1:34 AM GMT
Bigg Boss 15: इन कंटेस्टेंट्स की हरकतों से चढ़ा सलमान खान का पारा, विवादों में रहे ये सदस्य
x
सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाला टीवी का सबसे विवादित और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस अक्सर अपने विवादों और धमाकेदार कंटेंट को लेकर चर्चा में रहता है। पॉप्‍युलैरिटी के साथ-साथ विवादों में होने के नाते यह शो टीआरपी चार्ट्स में टॉप पर रहता है।

सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाला टीवी का सबसे विवादित और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस अक्सर अपने विवादों और धमाकेदार कंटेंट को लेकर चर्चा में रहता है। पॉप्‍युलैरिटी के साथ-साथ विवादों में होने के नाते यह शो टीआरपी चार्ट्स में टॉप पर रहता है। सभी सीजन में कंटेस्टेंट के बीच का प्यार, तकरार और कैप्टेंसी टास्ट को लेकर हाथापाई फैंस को काफी ऐंटरटेंन करता रहा है। हालांकि हर सीजन में कुछ ऐसे कंटेस्टेंट होते हैं जिनकी वजह से वो सीजन मजेदार बन जाता है और उनके हंसी, झगड़े और विवाद दर्शको को लंबे समय तक याद रहते हैं और उनके कारण शो को जबरदस्त टीआरपी भी मिलती है। आज हम ऐसे ही कुछ कंटेस्टेंट के बारे में बात करने जा रहे हैं।

प्रियंका जग्‍गा

बिग बॉस के 10वें सीजन में प्रियंका जग्‍गा ने एक कॉमनर की तरह एंट्री की थी। शो के पहले ही हफ्ते में वह बाहर हो गई थीं लेकिन फिर वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए उन्‍हें शो में वापस लाया गया था। शो में वापसी के बाद प्रियंका ने कई दूसरे कंटेस्‍टेंट्स पर आपत्तिजनक कॉमेंट्स किए और इस वजह से वह लगातार विवादों में रहीं। यही नहीं, शो के होस्ट सलमान खान ने भी प्रियंका से सफाई मांगने पर उन्होंने सलमान को बहुत खराब जवाब दिए। दोनों के बीच ऐसा झगड़ा हुआ कि सलमान ने प्रियंका से तुरंत शो छोड़ने के लिए कह दिया। सलमान ने यहां तक कह दिया कि अगर प्रियंका इस शो या चैनल के किसी और भी शो पर आती हैं तो वह चैनल के साथ दोबारा काम नहीं करेंगे।

डॉली बिंद्रा

बिग बॉस 4 में डोली बिंद्रा सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट थीं। शो के दौरान डॉली का घर के लगभग सभी सदस्यों से खूब जबर्दस्त झगड़ा हुआ था, इनमें सबसे ज्यादा टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के साथ उनकी बहसबाजी हुई थी। इसके अलावा डॉली का मनोज तिवारी, समीर सोनी, रेस्लर खली और अश्मित पटेल से भी झगड़ा हुआ। अपने इन्हीं झगड़ों की वजह से डॉली बिग बॉस सीजन 4 में छाई रहीं। बिग बॉस से बहार होने के बाद भी डॉली का डायलॉग 'बाप पर मत जाना' काफी चर्चा में रहा था।

पूजा मिश्रा

बिग बॉस सीजन 5 की कंटेस्टेंट पूजा मिश्रा ने घर के अंदर इतना बवाल मचाया कि सबकी नाक में दम कर दिया था। घर के हर एक कंटेस्टेंट से पूजा का झगड़ा रहा था। शो के दौरान 'स्पेयर मी' उनकी फेवरेट लाइन थी। शो से बाहर होने के बाद भी उनके झगड़े और गली गलौच जारी रहे, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए।



Next Story