मनोरंजन

Bigg Boss 15: सिद्धार्थ शुक्ला की मां से बात करते हैं सलमान खान, शहनाज गिल को दिया ये खास तौफा

Subhi
31 Jan 2022 1:57 AM GMT
Bigg Boss 15: सिद्धार्थ शुक्ला की मां से बात करते हैं सलमान खान, शहनाज गिल को दिया ये खास तौफा
x
कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 15 का ग्रैंड फिनाले हो चुका है। इस सीजन में तेजस्वी प्रकाश ने जीत हासिल की। बिग बॉस 15 का ग्रैंड फिनाले कई मायनों में खास रहा। इस बार बिग बॉस के फॉर्मर विनर्स ने एंट्री की।

कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 15 का ग्रैंड फिनाले हो चुका है। इस सीजन में तेजस्वी प्रकाश ने जीत हासिल की। बिग बॉस 15 का ग्रैंड फिनाले कई मायनों में खास रहा। इस बार बिग बॉस के फॉर्मर विनर्स ने एंट्री की। हालांकि, सिद्धार्थ शुक्ला इस दुनिया में नहीं हैं। इसी वजह से अभिनेता की कमी को पूरा करने बिग बॉस 13 की एक्स कंटेस्टेंट शहनाज गिल शो में पहुंचीं। इस दौरान शहनाज गिल सलमान खान को देखते ही भावुक हो गईं। जब शहजान शो में आईं, तो सलमान खान ने एक्ट्रेस का शानदार तरीके से स्वागत किया। लेकिन साथ ही उन्होंने बातचीत के दौरान ही शहनाज को एक सीख भी दी।

दरअसल, शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की पहली मुलाकात बिग बॉस में ही हुई थी। ऐसे में जब शहनाज सीजन 15 के ग्रैंड फिनाले में पहुंचीं। तो वह बार-बार भावुक हो रही थीं। इस दौरान सलमान खान भी काफी भावुक हो गए। लेकिन सलमान ने कुछ समय बाद शहनाज को शांत करवाया।

सलमान खान ने शहनाज के साथ स्टेज पर खड़े होते हुए सिद्धार्थ शुक्ला को याद किया। इस दौरान सलमान खान ने कहा कि शहनाज के लिए बीते कुछ महीने अच्छे नहीं थे। लेकिन उन्होंने सब चीजों का सामना किया और वह आगे बढ़ीं। इसके आगे सलमान ने शहनाज का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि आपको हमेशा ऐसे ही आगे बढ़ना है। आपके आगे एक लंबी जिंदगी पड़ी है, जिसे आपको जीना है।

इस दौरान सलमान खान ने शहनाज को ये भी बताया कि उनकी बात सिद्धार्थ शुक्ला की मां से होती है। शहनाज की तरह सिद्धार्थ की मां के लिए बीते दिन अच्छे नहीं थे। सलमान खान की इन बातों से शहनाज फिर से भावुक हो गईं। इतना ही नहीं, इस दौरान शो में मौजूद बिग बॉस 15 के एक्स कंटेस्टेंट्स भी काफी शांत हो गए। हालांकि, माहौल को ठीक करने के लिए सलमान खान ने शहनाज गिल के साथ मिलकर थोड़ी मस्ती भी की।

बता दें कि बिग बॉस 13 में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी काफी पॉपुलर थी। दोनों की पहली मुलाकात इसी शो के पहले ग्रैंड प्रीमियर के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और फैंस ने भी सिद्धार्थ और शहनाज की दोस्ती को खूब पसंद किया। लेकिन अब सिद्धार्थ इस दुनिया में नहीं हैं। हालांकि, फैंस शहनाज को हमेशा हिम्मत रखने की बात करते हैं।



Next Story