मनोरंजन

बिग बॉस 15 : सलमान खान ने 'आरआरआर' टीम के साथ मनाया प्री बर्थडे बैश, भाईजान ने काटा केक

Neha Dani
26 Dec 2021 5:06 AM GMT
बिग बॉस 15 : सलमान खान ने आरआरआर टीम के साथ मनाया प्री बर्थडे बैश, भाईजान ने काटा केक
x
इस प्रोमो वीडियो में सलमान खान आरआरआर की टीम के साथ खूब मस्ती-धमाल करते हुए दिखने वाले हैं। यहां देखें वीडियो।

RRR team celebrates Salman Khan's birthday in Bigg Boss 15: बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी अपकमिंग फिल्म आरआरआर (RRR) की पूरी टीम के साथ बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) के सेट पर पहुंची है। अदाकारा यहां बाहुबली निर्देशक एसएस राजामौली, सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ अपनी फिल्म आरआरआर का प्रमोशन करने आई हैं। यहां आरआरआर की टीम प्रमोशन के साथ ही बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली है। जहां सुपरस्टार सलमान खान आरआरआर की पूरी टीम के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। इसकी जानकारी मेकर्स ने एक वीडियो के जरिए दी है। इस प्रोमो वीडियो में सलमान खान आरआरआर की टीम के साथ खूब मस्ती-धमाल करते हुए दिखने वाले हैं। यहां देखें वीडियो।



Next Story