मनोरंजन

Bigg Boss 15: प्रतीक सहजपाल और नेहा भसीन में फिर हुई झड़प, फूट-फूटकर रो रहीं सिंगर

Neha Dani
11 Nov 2021 9:45 AM GMT
Bigg Boss 15: प्रतीक सहजपाल और नेहा भसीन में फिर हुई झड़प, फूट-फूटकर रो रहीं सिंगर
x
नेहा भसीन और प्रतीक सहजपाल को रोमांटिक अंदाज में भी देखा जा चुका था। उनके रिश्ते ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

सिंगर नेहा भसीन और अभिनेता प्रतीक सहजपाल ने बिग बॉस ओटीटी में अपने रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। शो के अंदर इन दोनों को काफी करीब और रोमांटिक होते हुए देखा गया था। अब बिग बॉस 15 में नेहा भसीन ने एंट्री ली है। इस शो में प्रतीक सहजपाल शुरू से मौजूद हैं। नेहा भसीन ने हाल ही में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर बिग बॉस 15 के घर में एंट्री ली है।

शो में आते ही नेहा भसीन और प्रतीक सहजपाल के बीच झगड़ा होने लगा है। इसकी शुरुआत तब हुई जब नेहा भसीन किचन एरिया में बर्तन धोने में बिजी रहती हैं। प्रतीक सहजपाल उनके ठीक बगल में होते हैं और उस समय उनके बीच एक छोटी सी बहस हो जाती है। प्रतीक सहजपाल नेहा भसीन को उनकी शर्ट न खींचने के लिए भी कहते हैं। बाद में नेहा किचन एरिया में कुछ प्याज काट रही होती हैं। जैसे ही वह प्याज काटने में लगी, प्रतीक ने हस्तक्षेप करना शुरू कर देते हैं।
इस दौरान नेहा भसीन ने अपना आपा खो दिया और प्रतीक सहजपाल से दूर रहने को कहती हैं। इसके बाद दोनों के बीच जुबानी जंग हो जाती है। नेहा भसीन ने फिर उसे प्रतीक सहजपाल से उनसे दूर रहने के लिए कहा। साथ ही यह भी कहा कि वह 'असहज' है। इसके बाद प्रतीक सहजपाल वहां से चले जाते हैं। बाद में, नेहा भसीन फूट-फूट कर रोने लगती हैं। इसके बाद शमिता शेट्टी उन्हें चुप करवाने लगती हैं।
शमिता शेट्टी नेहा भसीन को प्रतीक सहजपाल से दूर रहने और उनकी बात पर कोई प्रतिक्रिया न करने की सलाह देती हैं। हालांकि बाद में जब नेहा भसीन जब घर के स्टोर रूम में थी तो प्रतीक सहजपाल उनके पास आते हैं और उनसे अपने व्यवहार के लिए माफी मांगते हैं। आपको बता दें कि बीते दिनों बिग बॉस 15 के राकेश बापट और नेहा भसीन की घर में वाइल्डकार्ड प्रतियोगियों के तौर पर एंट्री ली है।
वहीं बात करें बिग बॉस ओटीटी की तो शो में नेहा भसीन और प्रतीक सहजपाल अपने खेल और रणनीति के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में रहे थे। शो में दोनों के बीच काफी अच्छा और करीबी बॉन्ड देखने को मिल रहा था। बहुत बार नेहा भसीन और प्रतीक सहजपाल को रोमांटिक अंदाज में भी देखा जा चुका था। उनके रिश्ते ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

Next Story