मनोरंजन

Bigg Boss 15: निया शर्मा बोल्ड अंदाज में 'फूंक ले' गाने पर सलमान खान संग किया जोरदार डांस, देखे वीडियो

Subhi
9 Jan 2022 1:49 AM GMT
Bigg Boss 15: निया शर्मा बोल्ड अंदाज में फूंक ले गाने पर सलमान खान संग किया जोरदार डांस, देखे वीडियो
x

टीवी अभिनेत्री निया शर्मा अपनी बोल्ड अदाओं के लिए जानी जाती हैं। निया का म्यूजिक वीडियो 'फूंक ले' रिलीज होने वाला है। उससे पहले वह गाने का जमकर प्रमोशन करती नजर आ रही हैं। निया के कई वीडियोज सामने आए जहां वह इस गाने के हुक स्टेप्स कर रही हैं। अब वह 'बिग बॉस 15' के घर पहुंचीं और सलमान खान के साथ 'फूंक ले' पर डांस किया। इस दौरान सलमान ने निया से मजेदार सवाल किया जिसका उन्होंने अपने ही अंदाज में जवाब दिया।

निया व्हाइट ब्रालेट और लहंगा पहने दिखीं। 'फूंक ले' पर डांस करते हुए वह एंट्री करती हैं। सलमान, निया से कहते हैं, 'कभी दूध, लस्सी वाले गाने भी आएंगे या कभी दो घूंट या फूंक ले जैसे गाने ही...' निया सलमान से कहती हैं, 'आप सबके साथ परफॉर्म करते ,हैं मुझे नहीं लगता आपने कभी मेरे साथ डांस किया है।' इसके बाद सलमान उनके साथ स्टेज पर डांस करते हैं।


निया 'बिग बॉस 15' के घर के अंदर भी जाती हैं और घरवालों के साथ एक टास्क करती नजर आती हैं। बता दें कि निया का नया गाना 'फूंक ले' सोमवार को रिलीज होगा। फिलहाल अभिनेत्री टीवी सीरियल से दूर अपने म्यूजिक वीडियोज में व्यस्त हैं। हाल के दिनों में निया कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं। उनके इन गानों को प्रशंसकों ने काफी पसंद किया है।



Next Story