मनोरंजन

Bigg Boss 15: शमिता शेट्टी को 'आंटी' कहने पर सपोर्ट में आईं मां सुनंदा, बोली यह बड़ी बात

Subhi
30 Jan 2022 1:06 AM GMT
Bigg Boss 15: शमिता शेट्टी को आंटी कहने पर सपोर्ट में आईं मां सुनंदा, बोली यह बड़ी बात
x
‘बिग बॉस 15’ के ग्रैंड फिनाले का पहला एपिसोड शनिवार को प्रसारित हुआ। इस दौरान सभी फाइनलिस्ट के घरवाले शो में पहुंचे। शमिता शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी और उनके ब्वॉयफ्रेंड राकेश बापट उन्हें सपोर्ट करने के लिए आए थे।

'बिग बॉस 15' के ग्रैंड फिनाले का पहला एपिसोड शनिवार को प्रसारित हुआ। इस दौरान सभी फाइनलिस्ट के घरवाले शो में पहुंचे। शमिता शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी और उनके ब्वॉयफ्रेंड राकेश बापट उन्हें सपोर्ट करने के लिए आए थे। कंटेस्टेंट के लिए यह पल भावुक कर देने वाला था। सभी ने अपने-अपने सफर को याद किया। शमिता की मां ने बताया जब उनकी बेटी को निशाना बनाया गया तो वह देखकर काफी दुखी थीं। सुनंदा ने कहा कि शमिता एक मजबूत कंटेस्टेंट हैं और उसने यहां तक पहुंचने के लिए काफी मुश्किलें सही हैं।

हफ्ते की शुरुआत में तेजस्वी ने शमिता को उनकी उम्र को लेकर कमेंट किया और उन्हें 'आंटी' कहा था जिसके बाद से यह मुद्दा गरमाया हुआ है। कई सेलिब्रिटीज ने भी शमिता का सपोर्ट किया। इसी वाकये का जिक्र करते हुए सुनंदा ने कहा, 'उसने इस पूरी यात्रा के दौरान काफी सहा है। उसे बॉडी शेम किया गया। एज शेम किया गया। यह देखना बहुत खराब लगा।'

उन्होंने आगे बताया, 'जब मैंने उसे शो में रोते देखा तो मैं टूट गई। शिल्पा शेट्टी की बहन के रूप में पहचाना जाना शमिता के लिए आसान नहीं था। बिग बॉस 15 से उसे शमिता के रूप में पहचान मिली।'

शो में आगे शमिता और तेजस्वी के बीच जोरदार लड़ाई भी हुई। शमिता ने कहा, 'नेशनल टीवी पर किसी महिला को आंटी कहना सही नहीं है। यह तुम्हें समझने की जरूरत है। यह साफ तौर पर गलत है।' जवाब में तेजस्वी कहती हैं, 'मैंने इसके लिए माफी मांगी है।'


Next Story