मनोरंजन

Bigg Boss 15: प्रोमो वीडियो में हदें पार करते ईशान और मीशा, यूजर्स बोले..

Shiddhant Shriwas
11 Oct 2021 6:06 AM GMT
Bigg Boss 15: प्रोमो वीडियो में हदें पार करते ईशान और मीशा, यूजर्स बोले..
x
टीवी का चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 15 शुरू से ही चर्चा में था और अब पहले ही एपिसोड से ये फैंस के बीच धमाल मचा रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। टीवी का चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 15 शुरू से ही चर्चा में था और अब पहले ही एपिसोड से ये फैंस के बीच धमाल मचा रहा है। जहां एक तरफ कंटेस्टेंट की मस्ती और झगड़े फैंस को मजेदार लग रहे हैं तो वहीं अब लव बर्ड्स भी चर्चा में आने लगे हैं। बिग बॉस के घर में जोड़ी बनने का चलन रहा है। कुछ प्रेम कहानियां तो ऐसी भी रहीं जो शो में शुरू हुईं और फिर बाहर आते ही खत्म हो गईं तो वहीं कुछ जोड़ियों ने शो से बाहर आने के बाद भी रिश्ता बनाए रखा।

ईशान और मीशा की हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा

इन दिनों बिग बॉस में ईशान सहगल औऱ मीशा अय्यर के प्यार भले पल देखने को मिल रहे हैं। हालांकि बिग बॉस के अब तक के सीजन में कोई भी जोड़ी इतनी जल्दी एक दूसरे करीब नहीं आई थी ऐसे में फैंस का मानना है कि ये दोनों सिर्फ टीआरपी के लिए ऐसा कर रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो में ईशान मीशा को किस करते नजर आए जिससे घर वाले भी थोड़े असहज दिखे वहीं सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर दिया गया।

एक यूजर ने लिखा, 'बिग बॉस 15 क्या आप लव आइलैंड बन चुके हैं। ये दोनों कैसे नजर आ रहे हैं। मेरी मां साथ में टीवी देख रही थीं और इसके सामने आने से मुझे तुरंत चैनल बदलना पड़ा। इस प्रोमो को देखने के बाद से मन खराब हो गया। ऐसे सीन्स मत दिखाओ'। एक ने लिखा, 'हम ये उल जुलूल चीजें देखने नहीं आए हैं। ये एक पारिवारिक शो है ऐसे में ये सब देखना खराब लगता है। एक हफ्ते के अंदर दोनों इतना क्या करीब आ गए एक दूसरे के'।

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'साफ दिख रहा है कि दोनों नाटक रह रहे हैं लेकिन कुछ तो करो। पहले हफ्ते ही ये गंदगी फैलाना जरूरी है'। एक ने लिखा, 'लग रहा है ईशान के अंदर इमरान हाशमी की आत्मा आ गई है, भाई ये पारिवारिक शो ही है ना'। सोशल मीडिया पर ईशान और मीशा की नजदीकियां फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आ रही है और दोनों जबरदस्त तरीके से ट्रोल हो रहे हैं।

शो के पहले ही हफ्ते में ईशान सहगल और मीशा अय्यर एक दूसरे के करीब आते दिख रहे हैं। यहां तक की दोनों ने एक दूसरे से प्यार का इजहार भी कर लिया है। इतना ही नहीं पहले एपिसोड में देखा गया कि, ईशान ने मीशा को डेट करने के लिए प्रपोज किया था। मीशा ने भी ईशान के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया और डेटिंग के लिए 'हां' कह दी। बिग बॉस के इतिहास में इश्क का इजहार इतनी तेजी से अब तक किसी कंटेस्टेंट ने नहीं किया था। इस बात को बेशक दर्शक भी हजम नहीं कर पा रहें।

शो से बाहर हुए साहिल श्रॉफ ने बताया कि 'ईशान और मायशा के ऊपर खेल का बहुत प्रेशर है। दोनों बेहतर दिखना चाहते हैं। घर में रहते के दौरान दोनों का प्यार सच्चा लग रहा था। लेकिन ये प्यार काल्पनिक या फिर कहें परी कथाओं वाला ज्यादा है। साहिल के अनुसार 'दोनों एक दूसरे के साथ सारा समय बिता रहे हैं। हो सकता है लोगों को ये लव स्टोरी पसंद आए। लेकिन ये ज्यादा दिनों तक टिकने वाला प्यार नहीं लगता।'


Next Story