मनोरंजन

Bigg Boss 15: मुख्य घर में मिली एंट्री, टास्क में फेयर संचालक बनने पर निशांत भट्ट को मिला तोहफा

Shiddhant Shriwas
23 Oct 2021 3:13 AM GMT
Bigg Boss 15: मुख्य घर में मिली एंट्री, टास्क में फेयर संचालक बनने पर निशांत भट्ट को मिला तोहफा
x
बिग बॉस का सीजन 15 इन दिनों काफी ज्यादा चर्चाओं में बना हुआ है। घर में सभी कंटेस्टेंट्स एक के बाद एक बड़े नियम तोड़ रहे थे,

बिग बॉस का सीजन 15 इन दिनों काफी ज्यादा चर्चाओं में बना हुआ है। घर में सभी कंटेस्टेंट्स एक के बाद एक बड़े नियम तोड़ रहे थे, जिसकी वजह से बिग बॉस ने सभी को सजा देते हुए मुख्य घर से बाहर का रास्ता दिखाया था और घर का दरवाजा बंद कर दिया था। इसका नतीजा ये हुआ था कि, शो में सभी जंगलवासी बनकर रह गए थे। हालांकि, बिग बॉस की तरफ से सभी जंगलवासियों को मुख्य घर में जाने का एक खास मौका दिया गया, जिसके लिए सभी जंगलवासी एक-दूसरे से लड़ते हुए नजर आए थे। लेकिन इस 'टिकट टू मुख्य घर' के टास्क में कंटेस्टेंट्स ने शो की विनिंग अमाउंट दांव पर लगाई थी।

बिग बॉस के मुख्य घर में एंट्री लेने के लिए घरवालों के बीच एक टास्क हुआ। जिसका संचालन निशांत भट्ट ने किया। इस टास्क में टोटल तीन राउंड हुए, जिसमें निशांत बिल्कुल फेयर रहे थे। इसी की वजह से बिग बॉस ने निशांत को मुख्य घर में जाने का एक मौका दिया। लेकिन बिग बॉग ने इसका फैसला घर के कंटेस्टेंट्स को करने का आदेश दिया।

टास्क खत्म होने के बाद बिग बॉस ने मुख्य घर में पहुंचे सभी कंटेस्टेंट्स से पूछा कि, क्या वह टिकट टू मुख्य घर टास्क में निशांत के संचालन से खुश हैं, जिसके आधार पर निशांत को अपग्रेड करके मुख्य घर का सदस्य बनने का अधिकार मिलना चाहिए या नहीं। आप सब आपस में विचार करके आखिरी फैसले पर पहुंचे?

बिग बॉस के इस सवाल पर मुख्य घर में शामिल सभी कंटेस्टेंट्स 'हां' में जवाब देते हैं। वह सभी मिलकर तेज आवाज में 'हां' कहते हैं, जिसके बाद निशांत भी बिग बॉस में मुख्य घर के सदस्य बन जाते हैं।

बिग बॉस के घर में छह कंटेस्टेंट्स अपनी पक्की जगह बना चुके हैं। 'टिकट टू मुख्य घर' टास्क शमिता शेट्टी, विशाल कोटियन, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, उमर रियाज और अफसाना खान जीते हैं, जिसके बाद ये छह कंटेस्टेंट्स मुख्य घर में जाने वाले सदस्य बन गए हैं। इनके साथ निशांत भी मुख्य घर में पहुंच गए हैं। ऐसे में अब मुख्य घर के सदस्यों की गिनती सात हो गई है।

इस टास्क के खत्म होने के बाद बिग बॉस के जंगल में जय भानुशाली, माइशा अय्यर, ईशान सहगल, प्रतीक सहजपाल, अकासा सिंह रह गए हैं। इन सभी जंगलवासियों को भी आखिरी मौका दिया गया। जंगलवासी को विनिंग अमाउंट से 25 लाख रुपये दांव पर लगाते हुए मुख्य घर में जाने का ऑप्शन दिया गया। इस दौरान विश्व सुंदरी की तरफ से जंगलवासी को कहा गया कि, वह 25 लाख रुपये दांव पर लगाकर घर में जा सकते हैं या फिर सभी बिग बॉस के घर से बाहर हो सकते हैं। इसके बाद सभी मुख्य घर में जाने का फैसला लेते हैं।

Next Story