मनोरंजन
Bigg Boss 15: इन दोनों कंटेस्टेंट्स को किया शो से बाहर, मिले सबसे कम वोट
Rounak Dey
7 Nov 2021 4:15 AM GMT
![Bigg Boss 15: इन दोनों कंटेस्टेंट्स को किया शो से बाहर, मिले सबसे कम वोट Bigg Boss 15: इन दोनों कंटेस्टेंट्स को किया शो से बाहर, मिले सबसे कम वोट](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/11/07/1392946-3.gif)
x
‘बिग बॉस’ के सेट पर एक बार फिर से सलमान खान और भाग्यश्री की केमेस्ट्री दिखी।
'बिग बॉस 15' के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट को उनके हफ्तेभर के खेल बारे में बताया। इस हफ्ते सबसे ज्यादा चर्चा शमिता भट्ट, करण कुंद्रा, निशांत भट्ट, विशाल कोटियन और तेजस्वी प्रकाश की रही। ऐसे में कॉलर ऑफ द वीक में इन्हीं के लिए सबसे ज्यादा फोन आए। यह हफ्ता दिवाली स्पेशल था ऐसे में कंटेस्टेंट एविक्शन के लिए तैयार नहीं थे लेकिन सलमान खान ने सभी को चौंका दिया और एविक्शन का ऐलान किया।
कौन हुआ एलिमिनेट
माइशा अय्यर को पहले कन्फेशन रूम में बुलाया जाता है। उसके बाद उनके एविक्शन के बारे में बताया गया। सलमान खान ने उनका नाम लिया। माइशा सभी से गले मिलती हैं। उनके घर से बेघर होने की बात सुनकर ईशान सहगल अपने आंसू रोक नहीं पाते हैं। वह माइशा को गले लगाते हैं और किस करते हैं। इस हफ्ते नॉमिनेशन में पांच लोग थे। माइशा के अलावा उमर रियाज, निशांत भट्ट, ईशान सहगल और जय भानुशाली नॉमिनेट थे।
कंटेस्टेंट को किया अलर्ट
दूसरी ओर सलमान खान सभी कंटेस्टेंट को अलर्ट करते हुए कहते हैं कि जिन लोगों के लिए कॉल आए हैं इससे बाकियों को सीख लेने का समय है कि आखिर उनसे कुछ भी क्यों नहीं पूछा गया। उन्होंने माइशा से ईशान सहगल के साथ रिलेशन पर चर्चा भी की।
भाग्यश्री पहुंची सेट पर
इससे पहले घर में नेहा भसीन और राकेश बापट वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में पहुंचे। सलमान राकेश से कहते हैं कि वह शादी के बाद सिचुएशन को कैसे हैंडल करेंगे। साथ ही वह पूछते हैं कि मराठी में कैसे प्रपोज करेंगे। वीकेंड का वार एपिसोड में 'मैंने प्यार किया' फेम एक्ट्रेस भाग्यश्री भी पहुंचीं। 'बिग बॉस' के सेट पर एक बार फिर से सलमान खान और भाग्यश्री की केमेस्ट्री दिखी।
Next Story