मनोरंजन

बिग बॉस 15: पुराने अंदाज़ में दिखें भाग्यश्री और सलमान खान, एक्टर ने अभिमन्यु से पूछा ये सवाल

Gulabi
7 Nov 2021 4:45 PM GMT
बिग बॉस 15: पुराने अंदाज़ में दिखें भाग्यश्री और सलमान खान, एक्टर ने अभिमन्यु से पूछा ये सवाल
x
पुराने अंदाज़ में दिखें भाग्यश्री और सलमान खान

छोटे पर्दे का बड़ा शो कहलाने वाला 'बिग बॉस' (Bigg Boss) अक्सर चर्चा में बना रहता है। 'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) को होस्ट कर रहे सलमान खान (Salman Khan) भी एक ओर जहां कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हैं तो वहीं खूब मस्ती भी करते हैं। इस बीच शो में भाग्यश्री, सान्या मल्होत्रा और अभिमन्यु पहुंचे।

सलमान ने थामा था भाग्यश्री का हाथ
शो में भाग्यश्री के साथ उनके बेटे अभिमन्यु और सान्या मल्होत्रा भी पहुंची थीं, जहां दोनों ने अपनी फिल्म मीनाक्षी सुंदरेश्वर को भी प्रमोट किया। वहीं सलमान ने भाग्यश्री को लेकर अभिमन्यु से पूछा- क्या ये अभी भी बेहोश होती हैं? इस पर भाग्यश्री ने कहा, 'मैं केवल एक बार शूट पर बेहोश हुई थी। मुझे 105 डिग्री बुखार था और इसके बावजूद मैंने शूटिंग कैंसिल नहीं की थी। मैं बेहोश हो गई थी और सलमान ने मुझे थाम लिया था।'

सलमान खान की पहली हीरोइन
याद दिला दें कि सलमान खान ने बतौर मुख्य अभिनेता फिल्म 'मैंने प्यार किया' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में सलमान खान के साथ भाग्यश्री नजर आई थीं। बड़ी बात है कि इस फिल्म के बाद सलमान और भाग्यश्री की जोड़ी किसी फिल्म में नहीं बनी। साल 1989 में रिलीज हुई इस फिल्म को आज भी फैन्स खूब पसंद करते हैं।
Next Story