Bigg Boss 15: विशाल और देवोलीना के बीच हुई बहस, कहा- पका दिया यार...
![Bigg Boss 15: विशाल और देवोलीना के बीच हुई बहस, कहा- पका दिया यार... Bigg Boss 15: विशाल और देवोलीना के बीच हुई बहस, कहा- पका दिया यार...](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/11/02/1389193-bigg-boss-15-.webp)
बिग बॉस 15 फैंस के बीच काफी चर्चाओं में बना हुआ है। शो अपना चौथे हफ्ते में पहुंच गया है और अब तक भी घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स बिग बॉस द्वारा दिए गए टास्क को ठीक से नहीं कर रहे हैं। इसी वजह से शो में बिग बॉस के जरिए कंटेस्टेंट्स को खरी-खोटी सुनाई जा रही है। इतना ही नहीं, वीकेंड का वार में सलमान खान भी टास्क की वजह से सभी कंटेस्टेंट्स पर भड़के हुए नजर आए थे। वहीं, अब बिग बॉस में शो के पुराने कंटेस्टेंट्स भी यही काम करते नजर आ रहे हैं।
विशाल कोटियन और देवोलीना भट्टाचार्जी के बीच हुई बहस
हफ्ते के पहले ही दिन घर में पुराने कंटेस्टेंट आए। इस दौरान घर में देवोलीना भट्टाचार्जी भी आईं। उन्होंने विशाल कोटियन को उनके खेल के बारे में बताया, जो दर्शकों को देखने को मिल रहा है। लेकिन विशाल देवोलीना की बात नहीं सुने बल्कि, उनसे ही बहस करने लगे।
देवोलीना ने कहा कि, मुझे लगता है कि, आप बहुत अच्छा करेंगे। शुरुआती दिनों में मेरा मानना था कि, आप बहुत एंटरटेनिंग हो सकते हैं। लेकिन आप बातों को यहां से वहां करते हैं। मैं मानती हूं वो आपकी गेम का पार्ट है और वो मैं खराब नहीं करना चाहती हूं। आप साम-दाम-दंड-भेद की बात करते हैं। वो ठीक है लेकिन कभी किसी रिलेशनशिप को इस्तेमाल मत कीजिए।
देवोलीना की इस बात पर विशाल कहते हैं कि, आप बताओ कि मैंने कब रिश्तों का इस्तेमाल किया है। फिर देवोलीना कहती हैं कि, आपने एक ही लाइन तीन लोगों को बोली है। आपने कहा मैं सिर्फ आप पर ट्रस्ट करता हूं। ये बात आपने तेजस्वी, जय और शमिता को बोली है। इस पूरी बातचीत में देवोलीना और विशाल के बीच बहस होने लगती है।
विशाल कहते हैं कि, यहां रोज लोगों के साथ इक्वेशन बदलती है। इस पर देवोलीना कहती हैं कि, यहां पर रोज इक्वेशन बदलती है, लेकिन लोगों को इमोशन नहीं बदलते। आप किसी को ये सब नहीं बोल सकते हैं। आप चीजों को मिला नहीं सकते हैं।' इसी पूरी बातचीत में देवोलीना ये भी कह देती हैं कि, आपको इमोशन की कदर नहीं है। इस पूरी बातचीत में विशाल आखिर में ये कहते हैं कि, मैं अपने शब्दों को ध्यान रखूंगा।
हालांकि, जब देवोलीना घर से चली जाती हैं, इसके बाद विशाल भड़कते हुए नजर आते हैं। विशाल कहते हैं कि, यार उसने पका डाला। एक घंटा तक बैठा कर रखा। मैं वहां पर बैठना नहीं चाहता था। मैं नहीं गया वो मेरी मेहरबानी है। इस बात पर शमिता भी हां में हां मिलाती हैं।