मनोरंजन

Bigg Boss 14: घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए ये 5 कंटेस्टेंट्स, जानिए रोजाना का पूरा Update

Rounak Dey
12 Dec 2020 10:02 AM IST
Bigg Boss 14: घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए ये 5 कंटेस्टेंट्स, जानिए रोजाना का पूरा Update
x
बिग बॉस 14' इस शो के इतिहास का सबसे ऊबाऊ सीजन है।

बिग बॉस 14' इस शो के इतिहास का सबसे ऊबाऊ सीजन है। इस बात से इस शो के मेकर्स भी इंकार नहीं कर सकते हैं। ऐसे में बीते दिनों ही 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) के घर में मेकर्स ने कुछ पुराने कंटेस्टेंट्स की एंट्री करवाई है। राहुल महाजन (Rahul Mahajan), अर्शी खान (Arshi Khan), मनु पंजाबी (Manu Punjabi), कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) और विकास गुप्ता (Vikas Gupta) ने वीकेंड का वार पर ही घर में एंट्री ले ली थी। इन पुराने कंटेस्टेंट्स के आने से शो की रफ्तार थोड़ी सी बढ़ी है और शो में पहले से ही मौजूद सद्स्य भी नए जज्बे के साथ इसे खेल रहे हैं। पिछले एपिसोड में बिग बॉस ने घरवालों को नॉमिनेशन टास्क दिया था, जिसमें सभी ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था।

नॉमिनेशन टास्क के लिए घर में दो टीमें बनाई गई थी। इन टीमों को एक-दूसरे के स्टॉल को बर्बाद करना था। एजाज खान (टीम ए) की टीम में राहुल महाजन, अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) और अर्शी खान थे। वहीं विकास गुप्ता की टीम में जैस्मिन भसीन, रुबीना दिलाइक और कश्मीरा शाह थीं।


इस टास्क के दौरान घरवालों ने गार्डन एरिया को तहस-नहस कर दिया था। एजाज खान की टीम ने इस टास्क को जीतने के लिए हरसंभव कोशिश की लेकिन वो इसमें सफल नहीं हो पाए। विकास गुप्ता की टीम इस टास्क को जीत चुकी है। इस टास्क को जीतने के साथ ही साथ विकास गुप्ता समेत उनके टीम मेंबर इस हफ्ते के नॉमिनेशन से बच गए लेकिन ऐन मौके पर विकास गुप्ता और उनकी टीम ने कश्मीरा शाह को धोखा दे दिया।
वहीं टास्क हारने की वजह से एजाज खान और उनकी टीम इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो चुकी है। ऐसे में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में एजाज खान, राहुल महाजन, अभिनव शुक्ला, कश्मीरा शाह और अर्शी खान के नाम शामिल हैं। देखा जाए तो अपनी एंट्री से पहले कश्मीरा शाह ने बड़ी-बड़ी बातें की थी। शो में आने के बाद से कश्मीरा शाह बहुत कम ही नजर आ रही हैं। ऐसे में हो सकता है कि इस हफ्ते 'बिग बॉस 14' से कश्मीरा शाह का पत्ता कट जाए।


Next Story