मनोरंजन
Bigg Boss 14: Devoleena Bhattacharjee के निशाने पर Arshi Khan, फेंक कर मारा बर्तन
Rounak Dey
1 Feb 2021 3:36 PM IST

x
बिग बॉस के घर का माहौल काफी गंभीर होता जा रहा है.
बिग बॉस के घर का माहौल काफी गंभीर होता जा रहा है. रोज किसी न किसी के बीच बहस या लड़ाई होती रहती है. अब शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें देवोलीना भट्टाचार्जी और अर्शी खान के बीच सब्जी छीलने को लेकर लड़ाई हो जाती है. देवोलीना, अर्शी से कहती हैं, 'तुम एक प्याज और लहसुन छील लो. अर्शी तुरंत जवाब देती हैं, मैं आटा गूंद रही हूं, आप अपना काम खुद कर लें. फिर देवोलीना कहती हैं, तुम चॉपिंग तो करोगी न? अर्शी कहती हैं नहीं. तो देवोलीना अपना काम छोड़कर वहां से चली जाती हैं और कहती हैं, मैं ऐसे काम नहीं कर सकती.
अर्शी फिर तेज आवाज में कहती हैं, 'मैं घटिया हूं ये आप नहीं डिसाइड करेंगी देवोलीना फिर कहती हैं, तू चिल्ला क्यों रही है और फिर वह हाथ में रखी बर्तन फेंक देती हैं और वो जाकर अभिनव को लग जाता है.
क्या अभिनव को सुरक्षित करेंगी राखी?
शो के दूसरे प्रोमो में दिखाया गया कि राखी को बिग बॉस बुलाते हैं और सामने एक पेज रखा होता है जिसमें अभिनव का नाम लिखा होता है. बिग बॉस फिर कहते हैं कि क्या आप इस सदस्य को सुरक्षित करना चाहेंगी या नहीं. फिर राखी कहती हैं, 'तुमने मेरे साथ बहुत गलत किया है. मेरा दिल कह रहा है हां और दिमाग कह रहा है नहीं. मेरे हाथ क्यों कांप रहे हैं बिग बॉस'. ये बोलेत हुए राखी फूट-फूटकर रोने लगती हैं.
राहुल का अर्शी पर तीखे शब्दों का वार
वहीं राहुल, अर्शी को ताने मारते हुए कहते हैं, 'दुनिया में कुछ नेगेटिव हो रहा होगा न तो लोग बोलेंगे बेटा अर्शी खान मत बन.' फिर वह अर्शी को कहते हैं, बहुत बड़ी स्प्लिट पर्सनैलिटी हो तुम. फिर अर्शी गुस्से में कहती हैं, ये स्टेटमेंट देगा मेरे करेक्टर के ऊपर?
Next Story





