मनोरंजन
'Bigg Boss 13' फेम आरती सिंह ने खरीदा थार जीप, गर्व से खुश हुए भाई कृष्णा अभिषेक ने शेयर किया Video
Shubhra Nandy
28 March 2021 10:15 AM IST

x
जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम आरती सिंह ने हाल ही में नई कार खरीदी है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम आरती सिंह ने हाल ही में नई कार खरीदी है। आरती के इस एचीवमेंट पर उनके भाई कृष्णा अभिषेक गदगद नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी बहन की नई आलीशान कार का वीडियो अपने सोशल एकाउंट पर शेयर किया है और इसके साथ ही अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने वीडियो में ये भी बताया है कि इस कार को आरती ने खुद ही खरीदा है, भाई से एक पैसे की भी मदद नहीं ली है। वहीं इस वीडियो में दिख रहा है कि आरती की खुशी का भी ठिकाना नहीं है, वो अपने भाई के प्यार को बयान करती भी नजर आ रही हैं।
कृष्णा अभिषेक ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर आरती की नई आलीशान जीप का एक वीडियो शेयर किया है। वो इस वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि 'ये आरती की नई थार है, बधाई हो! कैसा लग रहा है नई गाड़ी लेकर?' इस पर आरती कहती हैं कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। कृष्णा कहते हैं- 'खुद के पैसे से... मुझसे एक रुपए नहीं लिए'.... आरती ये सुनकर बोलती हैं- 'लेकिन मैं बहुत लकी हूं कि मेरा भाई हमेशा मुझे पैंपर करता रहता है'। कृष्णा मजाकिया अंदाज में कहते हैं- 'अब ये गाड़ी में लेकर जाया करूंगा शूटिंग पर... अब तू स्विफ्ट ही चलाना'।
इस वीडियो को साझा करते हुए कृष्णा ने लिखा- 'बधाई हो आरती नई कार के लिए। मैं बता नहीं सकता हूं कि मैं कितना खुश हीं कि तुमने ये अपने दमपर खरीदी है, मुझसे एक पैसा लिए बिना। ये एक भाई के लिए गर्व की बात है, भगवान तुम्हें आशीर्वाद दे। ऐसे ही सेल्फ मेड रहना आरती। चलो अपनी भी एक और कार हो गई। असल में मैं ही इसे शूट पर ले जाऊंगा'।
Next Story





