मनोरंजन

Bigg Boss 11 विवाद फिर चर्चा में, हिना खान ने साधा निशाना

Ratna Netam
9 July 2026 4:25 PM IST
Bigg Boss  11 विवाद फिर चर्चा में, हिना खान ने साधा निशाना
x

Mumbai मुंबई : टीवी इंडस्ट्री की दो चर्चित अभिनेत्रियों हिना खान और शिल्पा शिंदे के बीच की अनबन एक बार फिर चर्चा में आ गई है। दोनों अभिनेत्रियां पहले भी कई मौकों पर एक-दूसरे को लेकर सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर अपनी राय रख चुकी हैं। अब हाल ही में शिल्पा शिंदे के एक पॉडकास्ट बयान के बाद हिना खान ने एक बार फिर उन पर निशाना साधा है।दरअसल, शिल्पा शिंदे हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में शामिल हुई थीं। इस बातचीत के दौरान उन्होंने अपने पुराने विवादों को लेकर कई बातें साझा कीं। इसी दौरान उन्होंने टीवी शो 'भाभीजी घर पर हैं' के मेकर संजय कोहली से जुड़े पुराने मामले का जिक्र किया।

शिल्पा शिंदे का यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई। वहीं, हिना खान पहले भी इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं। अब उन्होंने अपने पति रॉकी जायसवाल के साथ अभिनेत्री रुबीना दिलैक के पॉडकास्ट में पहुंचकर इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

पॉडकास्ट के दौरान हिना खान और उनके पति ने बिना नाम लिए शिल्पा शिंदे पर टिप्पणी की। हिना के पति रॉकी जायसवाल ने कहा कि आजकल कुछ लोगों के लिए विवाद ही चर्चा में बने रहने का जरिया बन गया है। उन्होंने कहा, "जो करेंसी बनी है ना, वो है कंट्रोवर्सी।" उनके इस बयान को शिल्पा शिंदे से जोड़कर देखा जा रहा है।हिना खान ने भी बातचीत के दौरान इंडस्ट्री में विवादों और आरोपों को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि किसी भी गंभीर मामले को लेकर जिम्मेदारी के साथ बात करनी चाहिए। उनके मुताबिक, ऐसे मुद्दे केवल चर्चा या सुर्खियां बटोरने का माध्यम नहीं बनने चाहिए।

बता दें कि हिना खान और शिल्पा शिंदे के बीच विवाद कोई नया नहीं है। दोनों टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्रियां हैं और रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' के दौरान भी इनके बीच कई बार मतभेद देखने को मिले थे। शो के दौरान दोनों के बीच हुई बहस काफी सुर्खियों में रही थी।इसके बाद भी कई मौकों पर दोनों ने एक-दूसरे के बयानों पर प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पर भी दोनों अभिनेत्रियों के प्रशंसक अक्सर इस विवाद को लेकर अपनी-अपनी राय रखते नजर आते हैं।

वहीं, शिल्पा शिंदे की ओर से इस नए बयान या हिना खान की टिप्पणी पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फिलहाल दोनों अभिनेत्रियों के बीच जुड़ा यह विवाद एक बार फिर टीवी इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बन गया है।मनोरंजन जगत में कलाकारों के बीच मतभेद और बयानबाजी अक्सर सुर्खियां बटोरती है, लेकिन दर्शकों की नजर अब इस बात पर है कि शिल्पा शिंदे इस टिप्पणी का कोई जवाब देती हैं या नहीं।

Next Story