मनोरंजन

NCB को बड़ी सफलता: सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त कुणाल जानी को किया गिरफ्तार

Rounak Dey
30 Sept 2021 3:34 PM IST
NCB को बड़ी सफलता: सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त कुणाल जानी को किया गिरफ्तार
x
सुशांत की मौत के बाद उनके पिता ने रिया चक्रवर्ती पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पटना में एफआईआर भी दर्ज करवाई थी।

दिवंगत ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) से जुड़े ड्रग्स मामले में अब एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने अब होटल व्यवसायी कुणाल जानी (Kunal Jani arrested) को गिरफ्तार किया है। कुणाल जानी, सुशांत सिंह राजपूत के करीबी दोस्त हैं और लंबे समय से फरार थे। लेकिन एनसीबी ने कुणाल जानी को मुंबई के खार एरिया से गिरफ्तार कर लिया है।

एएनआई ने एक ट्वीट में इसकी पुष्टि की है। कुणाल जानी चूंकि सुशांत के करीबी दोस्त रहे हैं, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि कुछ नए खुलासों के साथ-साथ हो सकता है सुशांत के बारे में भी कुछ नई जानकारी मिले। बताया जा रहा है कि कुणाल जानी, सुशांत की मौत के बाद से ही फरार चल रहे थे।
जून 2020 को हुई थी सुशांत की मौत


बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की 14 जून 2020 की मौत हो गई थी। वह अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे, जिसके बाद 3 जांच एजेंसियों ने केस की कमान अपने हाथों में ली। सीबीआई, ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और एनसीबी ने मिलकर सुशांत केस की जांच की। जांच के दौरान ड्रग्स एंगल सामने आया तो अफरा-तफरी मच गई।
रिया चक्रवर्ती की हुई गिरफ्तारी
ड्रग्स मामले में एनसीबी ने सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि कुछ दिन बाद ही उन्हें जेल से बेल पर रिहा कर दिया गया था।
कई हस्तियों से हुई थी पूछताछ
सुशांत से जुड़े ड्रग्स मामले में एनसीबी ने कई बॉलिवुड हस्तियों से पूछताछ की, जिनमें दीपिका पादुकोण से लेकर सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह का भी नाम शामिल है। इस मामले में सुशांत सिंह राजपूत की खास दोस्त रिया चक्रवर्ती को मुख्य आरोपी बनाया गया। सुशांत की मौत के बाद उनके पिता ने रिया चक्रवर्ती पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पटना में एफआईआर भी दर्ज करवाई थी।


Next Story