मनोरंजन

पोर्नोग्राफी केस में बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की राज कुंद्रा की जमानत याचिका

jantaserishta.com
28 July 2021 2:37 PM IST
पोर्नोग्राफी केस में बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की राज कुंद्रा की जमानत याचिका
x

पोर्नोग्राफी केस में फंसे शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। हाल ही में मुंबई की एस्प्लेनेडे कोर्ट ने राज और रयान थोर्पे की जमानत याचिका खारिज कर दी है।

मुंबई पुलिस के हाथ पोर्न मामले की जांच के दौरान राज कुंद्रा तक कैसे पहुंचे?

3 फरवरी 2021 को पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ लोग स्ट्रगलर्स को शार्ट फिल्म और वेब सीरीज में काम दिलाने के नाम पर मुंबई के उपनगर इलाके में बंगला बुक कर उनसे अश्लील वीडियो बनवाते हैं और उससे मोटी कमाई की जाती है. इसके बाद 4 फरवरी को पुलिस की एक टीम को जानकारी मिली कि रोवा खान और उसका पति मलाड के मढ़ इलाके में बंगला बुक कर अश्लील फिल्म शूट कर रहे हैं, जिसके बाद टीम ने वहां छापेमारी की और वहां से यास्मीन खान उर्फ़ रोवा खान, प्रतिभा नलावडे, मोनू जोशी, भानुसूर्यम ठाकुर और मोहम्मद आतिफ नासिर अहमद सैफी को गिरफ्तार किया.
इन पांचों आरोपियों से पूछताछ की गई और टेक्निकल एविडेंस की जांच की गई तो गहना वशिष्ठ का नाम सामने आया और फिर उसे 6 फरवरी को गिरफ्तार किया गया. गहना से पूछताछ की गई तो उमेश कामत का नाम सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने उसे 8 फरवरी को गिरफ्तार किया.
कामत से पूछताछ के बाद पुलिस ने इस मामले में तनवीर हाश्मी को गिरफ्तार किया. कामत से पूछताछ में पुलिस को यह भी पता चला कि राज कुंद्रा ने आर्म्स प्राइम की स्थापना की और उसकी मदद से हॉटशॉट नाम का एप्लिकेशन बनाकर उनके जीजा प्रदीप बख्शी, जिनकी केनरीन नाम की कंपनी है, उसे बेच दिया है. इसके बाद क्राइम ब्रांच ने हॉटशॉट से कुछ अश्लील और पोर्न वीडियो प्राप्त किए, जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को राज कुंद्रा और रयान थोर्प को गिरफ्तार किया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story