मनोरंजन

शाहरुख खान की 'पठान' देखने के बड़े कारण, जाने सब कुछ

Neha Dani
25 Jan 2023 9:09 AM GMT
शाहरुख खान की पठान देखने के बड़े कारण, जाने सब कुछ
x
आइए जानते हैं वो 7 कारण जिनके चलते आपको शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की सिनेमाघर में जाकर देखना चाहिए।
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म की एडवांस बुकिंग और फिल्म की स्क्रीन से साफ पता चल रहा है कि फैंस के अंदर इसके लिए कितना उत्साह था। कुल मिलाकर शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई करने वाली है। आइए जानते हैं वो 7 कारण जिनके चलते आपको शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की सिनेमाघर में जाकर देखना चाहिए।
शाहरुख खान का एक्शन अवतार
फिल्म 'पठान' शाहरुख खान को देखने के लिए बेकरार फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। फिल्म के ट्रेलर के बाद फैंस बस 25 जनवरी का इंतजार कर रहे थे। फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान के एक्शन सीन ने फैंस का दिल जीत लिया है। शाहरुख खान की सिक्स पैक, गजब की मसल्स पर फैंस फिदा हो रहे हैं। उनके एक से बढ़कर एक एक्शन सीन लोगों को सिनेमाघरों की तरफ खींच रहे हैं।
दीपिका पादुकोण का किलर लुक
फिल्म 'पठान' में दीपिका पादुकोण अपने ग्लैमर अंदाज के साथ ही अपने धांसू एक्शन सीन से लोगों का मनोरंजन कर रही हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण खूफिया एजेंसी की एक एजेंट के तौर पर नजर आ रही हैं। फिल्म के ट्रेलर में ही उनके जबरदस्त एक्शन की झलक दिख गई थी।
जॉन अब्राहम का खतरनाक अंदाज
फिल्म 'पठान' में जॉन अब्राहम विलेन का रोल कर रहे हैं। जॉन अब्राहम का निगेटिव कैरेक्टर फिल्म को काफी दिलचस्प बना रहा है। फिल्म 'पठान' में उनका रोल और खतरनाक अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है।
स्पाई यूनिवर्स फिल्म
शाहरुख खान की फिल्म फिल्म 'पठान' एक स्पाई यूनिवर्स सिनेमा है। मेकर्स यशराज फिल्म्स ने पहले भी एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है और वॉर जैसी स्पाई यूनिवर्स फिल्में बनाई हैं। इन फिल्मों को लोगों ने पसंद किया था। अब शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' स्पाई यूनिवर्स के रूप में सामने है।

Next Story