मनोरंजन

कंगना रनौत की फिल्‍म 'इमरजेंसी' से जुड़ी बड़ी खबर, खुद बताया

jantaserishta.com
17 Oct 2024 5:32 PM IST
कंगना रनौत की फिल्‍म इमरजेंसी से जुड़ी बड़ी खबर, खुद बताया
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'इमरजेंसी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। लंबे वक्त से कंगना इस फिल्म के रिलीज को लेकर लड़ाई लड़ रही थीं। 'इमरजेंसी' के ट्रेलर रिलीज के बाद से इसको लेकर विवाद जारी है। इसी वजह से इसकी रिलीज पर रोक लगा दी थी। ऐसे में अब फैंस के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर सामने आ रही है। कंगना की 'इमरजेंसी' को सेंसर सर्टिफिकेट मिल गया है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी है।
कंगना रनौत ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर फैंस को गुड न्यूज दी है कि 'इमरजेंसी' को झंडी मिल गई है। कंगना ने एक्स पर लिखा, 'हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमें अपनी फिल्म इमरजेंसी के लिए सेंसर सर्टिफिकेट मिल गया है, हम जल्द ही रिलीज की तारीख की घोषणा करेंगे। आपके धैर्य और समर्थन के लिए धन्यवाद।' कंगना के इस पोस्ट में उनकी खुशी साफ दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस का ये पोस्ट ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कंगना रनौत फिल्म 'इमरजेंसी' पहले 6 सितंबर 2024 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन इसकी रिलीज पर रोक लगा दी गई थी। वो इसलिए क्योंकि फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद सिख संगठनों ने इसपर विरोध किया। इसी के बाद ही फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया था। सिखों का आरोप है कि फिल्म में उनके समाज की गलत छवि पेश की गई है। बता दें कि 14 अगस्त को फिल्म का ट्रेलर आया, तभी से मूवी को लेकर विवाद खड़ा हो गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story