मनोरंजन

BIG BREAKING: चर्चित अभिनेता से जुड़ी बड़ी खबर, आज जेल से बाहर आ जाएंगे?

jantaserishta.com
16 Feb 2026 2:23 PM IST
BIG BREAKING: चर्चित अभिनेता से जुड़ी बड़ी खबर, आज जेल से बाहर आ जाएंगे?
x
बड़ा अपडेट.
नई दिल्ली: मशहूर एक्टर राजपाल यादव सालों पुराने चेक बाउंस केस में घिरे हुए हैं. उन पर 9 करोड़ का कर्ज है. कोर्ट में राजपाल की जमानत याचिका पर सुनवाई चल रही है. लेकिन यहां एक पेच फंसा है. दिल्ली हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत के लिए राजपाल यादव के वकील को दोपहर 3 बजे तक 1.5 करोड़ का डिमांड ड्राफ्ट जमा करने का समय दिया है.
कोर्ट ने कहा कि अगर आज 3 बजे तक डिमांड ड्राफ्ट जमा हो गया, तो उन्हें रिहा कर दिया जाएगा. अगर नहीं जमा हुआ, तो मामला कल सुबह यानी 17 फरवरी को सुनाया जाएगा. राजपाल यादव ने 19 फरवरी को अपनी भतीजी की शादी अटेंड करने के लिए जमानत अर्जी दी है.
दिल्ली हाईकोर्ट की पिछली सुनवाई के दौरान राजपाल को फटकार पड़ी थी. कोर्ट का कहना था एक्टर ने इतनी मोहलतों के बावजूद कर्ज नहीं चुकाया. राजपाल के वकील की तरफ से दी गई सारी दलीलों को कोर्ट ने बेबुनियाद बताया था. राजपाल ने अपनी सजा को रद्द करने की मांग की थी. उनकी इस डिमांड पर कोर्ट का कहना था जब वो पहले ही कुबूल कर चुके हैं कि उन्होंने कर्ज लिया था, फिर माफी कैसी. उन्हें पैसा चुकाने के 25-30 मौके दिए गए. बावजूद वो पैसा नहीं दे पाए. अब क्यों सजा रोकने की मांग कर रहे हैं?
कोर्ट ने राजपाल को खरी-खरी सुनाते हुए कहा था कि वो जेल में कोर्ट के आदेश की वजह से नहीं बल्कि अपनी हरकतों की वजह से हैं. राजपाल के वकील के मुताबिक, कर्ज की 3 करोड़ से ज्यादा की रकम दी जा चुकी है. याचिकाकर्ता को 2.10 करोड़ रुपये जमा करने हैं.
साल 2012 में आई फिल्म 'अता पता लापता' राजपाल की डायरेक्टोरियल मूवी थी. इसे बनाने के लिए राजपाल ने मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ लिए थे. मगर राजपाल की ये फिल्म नहीं चली. इसके डूबने से राजपाल को काफी नुकसान हुआ. मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने राजपाल से पैसे वापस मांगे, जिसे वो देने में असमर्थ थे.
मामला कोर्ट तक पहुंचा. 2018 में मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से लीगल एक्शन लिया गया. राजपाल और उनकी पत्नी के खिलाफ केस हुआ. 5 करोड़ का ये अमाउंट ब्याज के साथ 9 करोड़ हो गया. एक्टर इस मामले में पहले भी 2 बार जेल जा चुके हैं. कई मोहलतों के बाद जब एक्टर पैसा नहीं चुका पाए, तो उन्हें सरेंडर करना पड़ा.
दुख की इस घड़ी में राजपाल के साथ पूरी इंडस्ट्री खड़ी हो गई है. सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन, डेविड धवन, सोनू सूद, तेज प्रताप यादव, राव इंद्रजीत सिंह, गुरु रंधावा, गुरमीत चौधरी, केआरके, मीका सिंह ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया. फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लाइज (FWICE) ने राजपाल की मदद के लिए लोगों से आगे आने की अपील की है. राजपाल की पत्नी ने सेलेब्स की तरफ से हुई इस मदद पर आभार जताया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story