मनोरंजन

लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी खबर: ईडी की रडार पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और शिल्पा शेट्टी, नोरा-जैकलीन के बाद नाम आया सामने

jantaserishta.com
17 Dec 2021 5:22 PM IST
लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी खबर: ईडी की रडार पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और शिल्पा शेट्टी, नोरा-जैकलीन के बाद नाम आया सामने
x

नई दिल्ली: कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर केस में नया खुलासा हुआ है. अभी तक सुकेश से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की रडार में बॉलीवुड डीवा जैकलीन फर्नाडिंस और नोरा फतेही के नाम ही थे. पर अब सुकेश संग कनेक्शन को लेकर बॉलीवुड की दूसरी एक्ट्रेसेज के नामों का भी खुलासा हुआ है.

ईडी की पूछताछ में सुकेश ने श्रद्धा कपूर और शिल्पा शेट्टी के साथ अपने कनेक्शन होने की बात कही है. सुकेश ने ईडी को बताया कि वे श्रद्धा कपूर को साल 2015 से जानते हैं. उन्होंने एनसीबी के केस में श्रद्धा कपूर की मदद भी की थी. मालूम हो, श्रद्धा कपूर सुशांत सिंह राजपूत के ड्रग्स केस में फंसी थीं. एनसीबी ने इस सिलसिले में श्रद्धा कपूर को पूछताछ के लिए भी बुलाया था.
सुकेश ने दावा किया कि वो एक्टर हरमन बावेजा को जानता है. वो हरमन की अगली फिल्म कैप्टन को को-प्रोड्यूस करने वाला था. कैप्टन मूवी में कार्तिक आर्यन लीड रोल में हैं. इतना ही नहीं सुकेश ने बताया कि उन्होंने राज कुंद्रा के लीगल केस को लेकर शिल्पा शेट्टी से संपर्क किया था. इसी साल राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी केस में जेल हुई थी. सुकेश के इस खुलासे के बाद श्रद्धा कपूर, हरमन बावेजा, शिल्पा शेट्टी ईडी की रडार पर आ गए हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story