मनोरंजन

फिल्म इंडस्ट्री से बड़ी खबर, सलमान खान के बॉडी डबल सागर पांडे का निधन

jantaserishta.com
30 Sept 2022 6:15 PM IST
फिल्म इंडस्ट्री से बड़ी खबर, सलमान खान के बॉडी डबल सागर पांडे का निधन
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

मुंबई: फिल्म इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर आई है। सलमान खान के बॉडी डबल का रोल निभाने वाले सागर पांडे का 30 सितंबर को निधन हो गया। वह जिम में वर्कआउट कर रहे थे तभी उन्हें कार्डिएक अरेस्ट हो गया। फिल्म बॉडीगार्ड में वह सलमान के डुप्लिकेट के रोल में थे। सागर को सागर सलमान पांडे के नाम से भी जाना जाता था। बीते अगस्त में कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को भी जिम करते वक्त हार्ट अटैक पड़ा था। एम्स में इलाज के दौरान उन्हें दोबारा कार्डिएक अरेस्ट पड़ा और उनकी मौत हो गई।
बीते दो साल फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी सदमे भरे रहे हैं। एक के बाद एक अचानक हो रही मौत की खबरों से हर कोई दहशत में है। दीपेश भान, राजू श्रीवास्तव के बाद कलाकार सागर पांडे का भी अचानक निधन हो गया। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान के डुप्लिकेट प्रशांत वाल्डे ने उनकी मौत की पुष्टि की। प्रशांत ने बताया, सागर जिम में वर्कआउट कर रहे थे तभी अचानक गिर पड़े। उन्हें तुरंत असप्ताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया।
प्रशांत ने कहा, मैं बहुत सदमे में हूं। वह एकदम फिट और हेल्दी थे। उनकी उम्र करीब 40 से 50 के बीच रही होगी। सागर ने कुछ कुछ होता है में भी सलमान खान के बॉडी डबल का रोल किया था। इसके बाद उन्होंने बजरंगी भाईजान, ट्यूबलाइट, दबंग, दबंग 2, दबंग 3 जैसी फिल्मों में भी सलमान के बॉडी डबल का रोल निभाया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story