मनोरंजन

बंगाली सिनेमा से बड़ी खबर, एक और एक्ट्रेस ने दी जान

jantaserishta.com
27 May 2022 11:48 AM IST
बंगाली सिनेमा से बड़ी खबर, एक और एक्ट्रेस ने दी जान
x
पिछले तीन दिनों में यह दूसरी एक्ट्रेस की मौत है.

नई दिल्ली: बंगाली सिनेमा से एक और शॉकिंग खबर सामने आई है. कोलकाता में आज एक और मॉडल अभिनेत्री ने खुदकुशी कर ली. मंजूषा नियोगी का शव आज उनके पाटुली के घर में फंदे से लटकता मिला.

पिछले तीन दिनों में यह दूसरी एक्ट्रेस की मौत है. पिछले 15 दिनों में कोलकाता में तीन अभिनेत्रियों की मौत हो चुकी है. ये वाकई में चौंका देने वाली घटना है. शुरूआत छोटे परदे की मशहूर अभिनेत्री पल्लवी डे की मौत से हुई थी. 15 मई को पल्लवी का शव उनके घर में फंदे से लटकता मिला था.पल्लवी के परिवार ने कत्ल की शिकायत दर्ज कराई थी और लिव इन में रह रहे पल्लवी के बॉयफ्रेंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.
इसके बाद दो दिन पहले ही उत्तर कोलकाता में मॉडल और अभिनेत्री विदिशा डे मजुमदार का शव भी फंदे से झूलता मिला. विदिशा ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था और मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं बताया था. पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड के साथ रिश्तों की जांच भी की जा रही है.
मंजूषा नियोगी और विदिशा बहुत अच्छी दोस्त बताई जा रही हैं. मंजूषा की मां के मुताबिक, विदिशा की मौत के बाद से ही मंजूषा डिप्रेशन में थी. पुलिस ने मंजूषा के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story