मनोरंजन

ईद पर सलमान खान 'टाइगर 3' को लेकर आई बड़ी खबर, यह एक्टर होंगे विलेन

Rounak Dey
21 July 2021 10:45 AM IST
ईद पर सलमान खान टाइगर 3 को लेकर आई बड़ी खबर, यह एक्टर होंगे विलेन
x
वैसे आने वाले दिनों में वह एक्शन अंदाज में धूम मचाने वाले हैं.

आज ईद है और इस मौके पर सलमान खान की 'टाइगर 3' को लेकर माहौल गर्मा गया है. इस तरह सलमान खान आने वाले दिनों में बड़े धमाल करने वाले हैं. हालांकि सिनेमाघर अभी तक कोरोना वायरस की वजह से बंद हैं लेकिन सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्मों की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी है. सलमान खान अब 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' के बाद कैटरीना कैफ के साथ दोबारा 'टाइगर 3' लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म को लेकर वह पहले ही तैयारियां शुरू कर चुके हैं और फिल्म की शूटिंग भी जल्द शुरू होने वाली है.



सलमान खान की 'टाइगर 3' को लेकर फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला ने ट्वीट किया है और फिल्म को लेकर पूरी जानकारी शेयर की है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, 'सलमान खान 'टाइगर 3' कन्फर्म कर दी है. इस वीकेंड मुंबई में फिल्म की शूटिंग शुरू होगी. कैटरीना कैफ के अलावा फिल्म में इमरान हाशमी विलेन के तौर पर नजर आएंगे. माना जा रहा है कि शाहरुख खान फिल्म में कैमियो करेंगे. सलमान खान ने पठान मे कैमियो किया है तो यह एक तरह से रिटर्न गिफ्ट होगा.
सलमान खान की आने वाली फिल्में
सलमान खान की 'टाइगर 3' के अलावा भी कई और फिल्में कतार में हैं. जिनमें उनकी 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' और 'कभी ईद कभी दीवाली' के अलावा राजश्री प्रोडक्शंस की भी फिल्म शामिल है. ईद पर उनकी 'राधे' रिलीज हुई थी, जिसे डिजिटली रिलीज किया गया था और भाईजान को इस पर अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला था. वैसे आने वाले दिनों में वह एक्शन अंदाज में धूम मचाने वाले हैं.


Next Story