मनोरंजन

मिथुन चक्रवर्ती को लेकर बड़ी खबर, बेटे ने दी ये जानकारी

jantaserishta.com
2 May 2022 12:19 PM IST
मिथुन चक्रवर्ती को लेकर बड़ी खबर, बेटे ने दी ये जानकारी
x

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) के फैंस काफी परेशान हैं, इसकी वजह है एक्टर की एक तस्वीर. जब एक्टर की हॉस्पिटल के बेड पर लेटे हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई. तस्वीर वायरल होने के बाद एक्टर की हेल्थ को लेकर तरह-तरह की अफवाहें भी उड़ रही हैं.

अस्पताल से मिथुन की तस्वीर कई अगल-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर की जा रही है. मिथुन को इस हालत में देखकर उनके फैंस काफी परेशान हो रहे हैं. लेकिन घबराने की बात नहीं है, हम आपको एक्टर की वायरल फोटो का सच बता रहे हैं.
मिथुन के बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने अब एक्टर की हेल्थ के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने बताया- मिथुन चक्रवर्ती को किडनी के स्टोन की समस्या के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वायरल तस्वीर हॉस्पिटल की ही है, जिसमें वो बेहोशी की हालात में बेड पर लेटे दिखाई दे रहे हैं. लेकिन अब एक्टर की सेहत बिल्कुल ठीक है और उन्हें बेंगलुरु के हॉस्पिटल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया है. वे बिल्कुल फिट और फाइन हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story