
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
मुंबई: बिग बॉस (Bigg Boss) में नजर आ चुके मनु पंजाबी (Manu Punjabi) को जान से मारने की धमकी मिली है। मनु पंजाबी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, और इस बात की जानकारी दी है। ट्वीट में मनु पंजाबी ने बताया है कि उनसे 4 घंटे में 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी और कहा गया था कि किसी भी तरह की होशियारी करने पर उनका भी हाल सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) जैसा किया जाएगा। हालांकि पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। याद दिला दें कि सिद्धू मूसेवाला को दिन दहाड़े गोलियों से छलनी कर दिया गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





