मनोरंजन

Britney Spears को लेकर बड़ी खबर

jantaserishta.com
10 Jun 2022 2:50 PM IST
Britney Spears को लेकर बड़ी खबर
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: हॉलीवुड की पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स (Britney Spears) ने अपने 28 साल के मंगेतर सैम असगारी (Sam Asghari) से शादी कर ली है. कपल ने कैलिफोर्निया के लॉस एंजलिस में एक इंटिमेट सेरेमनी (Britney Spears and Sam Asghari Wedding) में शादी की. अभी इस सेरेमनी के फोटोज सोशल मीडिया पर नहीं आए हैं, लेकिन शादी से जुड़ा ड्रामा जरूर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. बताया जा रहा है कि ब्रिटनी स्पीयर्स के एक्स हसबैंड जेसन एलेग्जेंडर (Jason Alexander) ने उनकी शादी में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की थी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेसन एलेग्जेंडर ने ब्रिटनी और सैम की शादी में जबरदस्ती घुसने की थी. वह शादी की प्रॉपर्टी में घुस में आए थे और एक सिक्योरिटी गार्ड से बचकर निकल गए थे. बताया यह भी जा रहा है कि ब्रिटनी की शादी में अपनी घुसपैठ को जेसन ने इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीम किया था. वीडियो में उन्हें कहते सुना जा सकता है कि 'ब्रिटनी कहां है?' इसके अलावा उन्होंने कहा था, 'मैं बताता हूं इस वाहियात शादी में क्या हो रहा है.'
एंटरटेनमेंट वेबसाइट TMZ के मुताबिक, पुलिस को मौके पर बुलाया गया था. इस मामले में वेंतूरा काउंटी शेरिफ के ऑफिस ने बताया है कि अफसरों को किसी के घुसपैठ करने की खबरें मिली थीं. इसके बाद उन्हें पता चला कि जेसन एलेग्जेंडर के खिलाफ किसी और मामले में एक वारंट भी निकला हुआ है. ऐसे में उन्हें अरेस्ट कर लिया गया.
ब्रिटनी स्पीयर्स लंबे समय से अपनी कंजर्वेटरशिप को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं. लगभग सात महीने पहले ही उनकी कंजर्वेटरशिप का अंत हुआ है. ब्रिटनी और उनके मंगेतर सैम ने सोशल मीडिया पर सितम्बर 2021 में अपनी सगाई का ऐलान किया था. हालांकि दोनों ने शादी की डेट नहीं बताई थी. अप्रैल 2022 में ब्रिटनी ने ऐलान किया था कि वह प्रेग्नेंट हैं. हालांकि एक महीने बाद ही उनका मिसकैरिज हो गया था.
सैम असगारी से पहले ब्रिटनी स्पीयर्स ने दो बार शादी की थी. ब्रिटनी ने 2004 में अमेरिकन सिंगर Kevin Federline से शादी की थी. यह शादी साल 2007 में खत्म हो गई थी. इस शादी से उनके दो बेटे Sean Preston Federline और Jayden James Federline हैं. 2004 में ही कुछ समय के लिए ब्रिटनी और जेसन एलेग्जेंडर की भी शादी हुई थी, जो ज्यादा समय नहीं चली थी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story