मनोरंजन

बाहुबली एक्टर प्रभास को लेकर बड़ी खबर, आपके भी उड़ जायेंगे होश, जानें सब कुछ

jantaserishta.com
22 Jun 2022 1:32 PM IST
बाहुबली एक्टर प्रभास को लेकर बड़ी खबर, आपके भी उड़ जायेंगे होश, जानें सब कुछ
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: बाहुबली एक्टर प्रभास ने चाहे बैक टू बैक दो फ्लॉप मूवीज दी हो, बावजूद इसके मेकर्स उनपर पैसा लुटाने को तैयार दिख रहे हैं. प्रभास की अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष है. खबरें हैं कि प्रभास ने फिल्म के लिए अपनी फीस बढ़ाने की डिमांड रखी है. इसकी वजह से फिल्म का बजट 25 फीसदी बढ़ गया है.

बॉलीवुड लाइफ ने अपनी रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से लिखा- प्रभास ने आदिपुरुष के मेकर्स को अपनी फीस बढ़ाकर 120 करोड़ करने को कहा है. इससे पहले प्रभास की फीस 90-100 करोड़ के बीच बताई जा रही थी. प्रभास की इस डिमांड ने प्रोड्यूसर्स को परेशानी में डाल दिया है क्योंकि एक तरफ प्रभास की वजह से फिल्म का बजट 25 फीसदी बढ़ गया है और दूसरी ओर फिल्म का काफी शूट अभी बचा हुआ है.
''ऐसे में प्रभास की डिमांड नजरअंदाज करने से सेट पर बेमतलब का सीन टेंशन क्रिएट हो सकता है. मेकर्स को सबसे बड़ी बात जो चौंका रही है वो ये कि प्रभास की पिछली रिलीज राधे श्याम बुरी तरह पिटी थी. बावजूद इसके प्रभास ने भारी भरकम फीस की डिमांड रख दी है.''
अब प्रभास के फीस बढ़ाने की खबर में कितनी सच्चाई है इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है.अगर ये न्यूज सच है तो सचमुच शॉकिंग है. जिस तरह प्रभास की बैक टू बैट साहो और राधेश्याम पिटी है. उससे उनके स्टारडम पर खतरा मंडराता दिख रहा है. प्रभास की अभी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं. इनमें प्रोजेक्ट K और सालार शामिल हैं. प्रोजेक्ट K में प्रभास संग दीपिका पादुकोण की जोड़ी बनी है.
प्रभास की फिल्म आदिपुरुष को पैन इंडिया फिल्म प्रोजेक्ट किया जा रहा है. मूवी में प्रभास के सााथ कृति सेनन, सैफ अली खान अहम रोल में नजर आएंगे. इस मूवी में पहली बार प्रभास के साथ सैफ अली खान नजर आएंगे. मूवी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म का डायरेक्शन ओम राउत ने किया है. ओम राउत ने ही अजय देवगन की तानाजी को डायरेक्ट किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था. इस फिल्म को अगले साल 12 जनवरी के दिन रिलीज किया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story