मनोरंजन

एक्ट्रेस काजल अग्रवाल को लेकर बड़ी खबर, एक्ट्रेस ने बदला नाम

jantaserishta.com
8 Nov 2020 12:48 PM IST
एक्ट्रेस काजल अग्रवाल को लेकर बड़ी खबर, एक्ट्रेस ने बदला नाम
x
काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि वह पति गौतम किचलू (Gautam Kitchlu) के साथ हनीमून पर निकल चुकी हैं. काजल ने हनीमून पर जाते हुए एक फोटो शेयर की है, जिसमें से एक बैग में गौतम किचलू तो दूसरे में काजल किचलू लिखा है.

बीते दिनों सिंघम फेम एक्ट्रेस काजल अग्रवाल की शादी चर्चा में रही. उन्होंने बिजनेसमैन गौतम किचलू को अपना जीवनसाथी चुना. शादी के दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं.

अभिनेत्री काजल अग्रवाल पति गौतम किचलू संग 'हनीमून' के लिए रवाना हो गई हैं, हालांकि उन्होंने बताया नहीं है कि हनीमून मनाने कहा जा रहीं. काजल ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट कर जर्नी के बारे में प्रशंसकों को अपडेट किया.

शेयर तस्वीर में उनका कस्टम मेड कवर लगेज बैग दिखाई दे रहा है, वहीं दूसरे तस्वीर वे उनका कस्टम मेड कवर पासपोर्ट नजर आ रहा है, जिसमें दोनों के अपने अपने बैग, पासपोर्ट पर नाम लिखा हुआ है.

उन्होंने एक तस्वीर में लिखा, 'रेडी टू गो', वहीं दूसरे में 'बैग्स आर पैक्ड' लिखा हुआ नजर आ रहा है.. इस महीने की शुरूआत में, काजल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पहले करवा चौथ उत्सव की तस्वीरें भी साझा की थीं.

काजल और गौतम की शादी 30 अक्टूबर को मुंबई में संपन्न हुई. शादी काफी ग्रैंड इवेंट में हुई और काफी सुर्खियों में भी रही.







jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story