मनोरंजन

एक्टर अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर...बॉलीवुड पार्टीज पर कहीं ये बात

Admin2
17 Nov 2020 5:27 PM IST
एक्टर अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर...बॉलीवुड पार्टीज पर कहीं ये बात
x

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'लक्ष्मी' में उनके अभिनय को खूब तारीफें मिल रही हैं. वहीं इसके साथ ही उनकी आने वाली फिल्म 'रामसेतु' का फर्स्ट लुक भी चर्चा में हैं. अक्षय कुमार बॉलीवुड के ऐसे सुपरस्टार हैं, जो एक साल में कई फिल्में साइन करने के लिए जाने जाते हैं. जहां एक तरफ कई स्टार्स एक साल में एक या दो ही फिल्म की पॉलिसी रखते हैं. वहीं दूसरी तरफ अक्षय इसमें और कई अन्य मामलों में भी बाकियों से काफी अलग है. हाल ही में अक्षय कुमार ने बताया है कि वो बॉलीवुड पार्टीज में नहीं जाते हैं, उन्होंने इसके पीछे का कारण भी बताया है.

दरअसल, हाल ही में अक्षय कुमार का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कपिल शर्मा के कॉमेडी शो पर नजर आ रहे हैं. वीडियो में अक्षय के अलावा एक्ट्रेस कृति कुल्हारी, तापसी पन्नू और सोनाक्षी सिन्हा दिखाई दे रही हैं. वीडियो में कपिल शर्मा कहते नजर आ रहे हैं कि 'आपको लेकर एक अफवाह है कि आप पार्टी में इसलिए नहीं जाते क्योंकि फइर आपको भी उन्हें पार्टी देनी पड़ेगी. ये अफवाह है या सच?' ये सुनकर अक्षय कुमार तुरंत कहते हैं- 'ये सच है'... ये सुनते ही सेट पर मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं.

इससे पहले भी अक्षय कुमार पार्टीज में नहीं जाने का कारण बता चुके हैं. उन्होंने एक वक्त पर करण जौहर के शो पर बताया था कि 'मैं अपनी नींद से बेहद प्यार करता हूं और मुझे सुबह देखना बहुत पसंद है. जो लोग मुझे पार्टी में बुलाते हैं वो जानते हैं कि मैं जल्दी चला जाऊंगा क्योंकि मुझे सोना होता है. और मैं बता दूं कि मुझे नाइट शिफ्ट बिल्कुल पसंद नहीं है'.




Next Story