मनोरंजन

एक्ट्रेस कंगना रनौत से हुई बड़ी गलती: इस नियम का किया उल्लंघन, वीडियो देखिए

jantaserishta.com
29 Sept 2021 4:16 PM IST
एक्ट्रेस कंगना रनौत से हुई बड़ी गलती: इस नियम का किया उल्लंघन, वीडियो देखिए
x

एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिजी हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'थलाइवी' रिलीज हुई है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए कंगना काफी समय से ट्रैवल करती दिखाई दे रही हैं। वहीं, हाल ही में वो एयरपोर्ट पर एक अहम चीज भूल गईं... जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल्स का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट से कंगना का जो वीडियो सामने आ रहा है, उसे देखकर लोग नाराज हो गए हैं और उनकी जमकर क्लास लगाते दिख रहे हैं।

दरअसल, हाल ही में कंगना रनौत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो व्हाइट रंग का सूट पहने एयरपोर्ट पर पैपराजी के सामने पोज देती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने हाथ में ब्राउन रंग का बैग लिया हुआ है। पैपराजी की रिक्वेस्ट पर वो खड़े होकर फोटोशूट करवाती हैं। वीडियो में दिख रहा है कि कंगना रनौत ने कोरोना के दौर में सबसे जरूरी चीज यानी मास्क नहीं पहना हुआ था और एयरपोर्ट पर एक साइन दिख रहा है जिसमें लिखा है- 'नो मास्क नो एंट्री'... ऐसी जगह पर कंगना को मास्क ना लगाए देख लोग बुरी तरह नाराज हो रहे हैं-
इस वीडियो पर मिल रहे कमेंट्स को देखें तो लोग कह रहे हैं कि 'उन्होंने मास्क क्यों नहीं पहना है?'... दूसरे यूजर ने लिखा- 'वाह नो मास्क नो एंट्री को क्या इग्नोर किया गया। जैसे पार्टी वोट के बाद जनता को करती है'। कई लोगों ने एयरपोर्ट अथॉरिटीज पर भी सवाल खडे़ किए हैं। उनका कहना है कि साइन बोर्ड लगा होने के बावजूद बिना मास्क के किसी को एंट्री कैसे मिल सकती है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story