
Entertainment मनोरंजन : टीवी सीरियल Anupama के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें अंश की शादी के दिन बड़े ड्रामे का संकेत दिया गया है। रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर इस शो में शादी के माहौल के बीच एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा, जो कहानी को पूरी तरह बदल सकता है।
प्रोमो के अनुसार, अंश की शादी धूमधाम से चल रही होगी और बारात घर में पहुंच चुकी होगी। इसी बीच अनुपमा अपने खास पकवान की तैयारी के लिए किचन में अपनी डायरी ढूंढने जाती है, लेकिन उसे डायरी नहीं मिलती। वह इस बात से परेशान हो जाती है और तुरंत यह बात किंजल को बताती है। किंजल उसे शांत करते हुए कहती है कि डायरी कहीं रखी होगी और मिल जाएगी।
कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है जब तोषू, प्रेम को यह बताता है कि उसे डायरी के बारे में जानकारी है। इससे पहले भी दिखाया गया था कि तोषू ने बा की दूरबीन से प्रेम को अनुपमा की डायरी चुराते हुए देख लिया था, लेकिन उसने यह बात छिपाई थी। उसका इरादा प्रेम से पैसे वसूलने का बताया जा रहा है।शादी के माहौल के बीच यह घटनाक्रम तनाव और सस्पेंस को बढ़ा देता है। प्रेम और तोषू के बीच की यह साजिश आगे चलकर बड़े खुलासे की ओर इशारा कर रही है, जिससे परिवार में नया विवाद खड़ा हो सकता है।पूरे प्रोमो में शादी की खुशी के साथ-साथ छुपे हुए राज और धोखे का मिश्रण दिखाया गया है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।





