मनोरंजन

बड़ा खुलासा: सोनाली बेंद्रे ने 90 के दशक में अंडरवर्ल्ड के दबाव के कारण भूमिकाएं खोना याद किया, बोलीं- एक फोन पर...

Rounak Dey
25 Jun 2022 2:48 PM IST
बड़ा खुलासा: सोनाली बेंद्रे ने 90 के दशक में अंडरवर्ल्ड के दबाव के कारण भूमिकाएं खोना याद किया, बोलीं- एक फोन पर...
x
रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर' शो जज कर रही हैं.

बॉलीवुड में कई अंडरवर्ल्ड का दबदबा बीते कई साल से चला रहा रहा है. एक वक्त तो ऐसा था जब सिनेमाजगत में हीरोइनों के सिलेक्शन की बागडोर भी अंडरवर्ल्ड के हाथ में होती थी. यहां तक कि कई एक्ट्रेस ऐसी हैं जिनका नाम अंडरवर्ल्ड से ऐसा जुड़ा कि उनका पूरा करियर की तबाह हो गया. बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड के इसी दबदबे पर मशहूर एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) ने चुप्पी तोड़ी है.

प्रेशर की वजह से नहीं मिले कई रोल


'द रणवीर सिंह पोडकास्ट' से बात करते हुए सोनाली ब्रेंद्रे (Sonali Bendre) ने बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड कनेक्शन को लेकर कई राज खोले. सोनाली ब्रेंद्रे ने 90 के दशक के बारे में बात करते हुए कहा- 'एक समय ऐसा भी था जब मुझे एक भूमिका निभानी थी और यह किसी और के पास चली गई क्योंकि किसी ने उन्हें फोन किया. लेकिन फिर निर्देशक या को-एक्टर आपको कॉल करेंगे और कहेंगे कि 'मेरे ऊपर दबाव है और मैं इसके बारे में कुछ नहीं कर सकता. मैं ये सब समझती थी.'



फिल्म में लगता था अंडरवर्ल्ड का पैसा
सोनाली बेंद्रे ने उस वक्त के दौर के बारे में बात करते हुए आगे कहा कि 'कई ऐसे सूत्र थे जिनसे ये पता चला था कि वो लोग फाइनेंस करते थे. लेकिन कुछ भी प्रॉपर नहीं था.'
'द ब्रोकन न्यूज' में आईं नजर
सोनाली हाल ही में वेब सीरीज 'द ब्रोकन न्यूज' में नजर आईं. इस वेब सीरीज में सोनाली ने पत्रकार की भूमिका निभाई है. इस वेब सीरीज में सोनाली के अलावा जयदीप अहलावत और श्रिया पिलगांवकर लीड रोल में हैं. इस वेब सीरीज से पहले सोनाली साल 2013 में 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' फिल्म में नजर आई थीं. इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस सिनेमाजगत से थोड़ी दूर हो गई थी जिसकी वजह एक्ट्रेस को कैंसर होना था. हालांकि अब एक्ट्रेस कैंसर फ्री हैं और रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर' शो जज कर रही हैं.


Next Story