मनोरंजन

एक्ट्रेस नोरा फतेही के करियर से जुड़ा बड़ा खुलासा, कहा- कभी कभी कस्टमर मतलबी हो सकता है, 16 साल की उम्र में किया ये काम

jantaserishta.com
6 Oct 2021 1:55 PM IST
एक्ट्रेस नोरा फतेही के करियर से जुड़ा बड़ा खुलासा, कहा- कभी कभी कस्टमर मतलबी हो सकता है, 16 साल की उम्र में किया ये काम
x

एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही पॉपुलर कुकिंग रियलिटी शो स्टार वर्सेज फूड में नजर आईं. यहां नोरा फतेही ने अपने करियर से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया. नोरा ने बताया कि एक वक्त ऐसा था जब वे वेट्रेस (waitress) का काम करती थीं.

नोरा फतेही ने बताया कि जब वो टीनएजर थीं तब कनाडा में वेट्रेस का काम किया करती थीं. नोरा ने इस काम को बेहद चैलेंजिग बताया. एक्ट्रेस कहती हैं कि उन्होंने 16 साल की उम्र से 18 साल तक वेट्रेस का काम किया था.
नोरा ने कहा- वेट्रेस होना काफी मुश्किल है. इसके लिए आपको तेज होना चाहिए, आपके पास कम्यूनिकेशन स्किल, पर्सनैलिटी, अच्छी मेमोरी का होना बेहद जरूरी है. कभी कभी कस्टमर मतलबी हो सकता है ऐसे में आपको उस सिचुएशन को संभालना आना चाहिए.
''लेकिन हां, ये पार्ट टाइम काम था, जिससे मैं पैसा कमा रही थी. मेरे ख्याल से कनाडा का ये कल्चर है. वहां हर किसी के पास काम है. आप स्कूल जाते हो, उसी दौरान आप काम भी करते हो.''
नोरा अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं. शो में नोरा ने खुद को शेप में रखने का सीक्रेट भी बताया. वे कहती हैं- मैं ऐसे कल्चर से आई हूं जहां स्किनी होना अच्छा नहीं माना जाता.
''फीमेल बॉडी में कर्व और थिकनेस पसंद की जाती है. मेरे लिए मैं हमेशा थिक और कर्वी होने की कोशिश करती हूं. वजन बढ़ाना चाहती हूं. ये हमारी कल्चरल मेंटैलिटी है, इसीलिए हम लगातार खा रहे हैं.''
नोरा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे सत्यमेव जयते 2 में स्पेशल डांस नबंर करती नजर आएंगी. इसके पहले पार्ट में भी नोरा ने दिलबर गाने को रीक्रिएट कर धमाल मचाया था. इस गाने में नोरा की पॉपुलैरिटी में इजाफा किया.
नोरा पिछले दिनों अजय देवगन की फिल्म भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आई थीं. नोरा के डांस वीडियोज धमाल मचाते हैं. नोरा फतेही ने बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था. नोरा आजकल हर दूसरी फिल्म में डांस नंबर में नजर आती हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story