मनोरंजन

आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, पेट से बरामद हुआ संदिग्ध भूरा पदार्थ

SANTOSI TANDI
6 Jun 2023 7:51 AM GMT
आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, पेट से बरामद हुआ संदिग्ध भूरा पदार्थ
x
आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में कई दिनों से फरार सिंगर समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिंगर पर आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। गाजियाबाद नंदग्राम थाना क्षेत्र से बीती रात समर सिंह को गिरफ्तार किया गया। रिपोर्ट्स की मानें तो अब पुलिस समर सिंह को अदालत में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमाडं पर वाराणसी लाने की तैयारी कर रही है। अब इसी बीच आकांक्षा सुसाइड केस में एक बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है।
खबरों में दावा किया जा रहा है कि पोस्टमार्टम में आकांक्षा दुबे के पेट में कोई संदिग्ध भूरा पदार्थ बरामद हुआ है। आकांक्षा के पेट में ना तो खाना मिला और ना ही शराब लेकिन एक्ट्रेस के पेट से एक तरह का 20ml लिक्विड बरामद हुआ है, जिसका रंग भूरा है। इसके अलावा शराब आकांक्षा की ब्रीथिंग में भी नहीं पाई गई है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद आकांक्षा के घरवालों ने कई सवाल खड़े किए हैं। आकांक्षा के परिवार ने इसे सुसाइड नहीं बल्कि हत्या का नाम दिया है। साथ ही रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि आकांक्षा के शरीर पर कुछ चोट के निशान थे। एक्ट्रेस की कलाई पर चोट के निशान मिले हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर आकांक्षा का परिवार दावा कर रहा है कि एक्ट्रेस को मौत से पहले काफी टॉर्चर किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद आकांक्षा की मां ने सवाल है कि अगर उनकी बेटी ने पार्टी में शराब पी थी तो इसका जिक्र पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्यों नहीं किया गया है?
बता दें कि बता दे, 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल में आकांक्षा दुबे को मृत पाया गया था। उनका शव पंखे से लटका हुआ मिला था। आकांक्षा भोजपुरी सिंगर समर सिंह के साथ रिलेशनशिप में थी। दोनों ने साथ में कई म्यूजिक वीडियोज में काम भी किया था।
Next Story