मनोरंजन

बड़ा खुलासा: दीपिका पादुकोण के बैग में हमेशा होती है हैंगओवर उतारने की ये खास दवा

Subhi
25 May 2022 5:58 AM GMT
बड़ा खुलासा: दीपिका पादुकोण के बैग में हमेशा होती है हैंगओवर उतारने की ये खास दवा
x
बॉलीवुड डिंपल गर्ल यानी दीपिका पादुकोण आज उस मुकाम पर हैं जहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। दीपिका ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों के साथ कई अलग-अलग तरह के रोल को पर्दे पर जिया है।

बॉलीवुड डिंपल गर्ल यानी दीपिका पादुकोण आज उस मुकाम पर हैं जहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। दीपिका ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों के साथ कई अलग-अलग तरह के रोल को पर्दे पर जिया है। प्रोफेशनल लाइफ के साथ दीपिका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। वहीं दीपिका फैंस के बीच अपनी अक्सर अपनी लाइफ से जुड़ी बातें शेयर करने से पीछे नहीं हटती हैं। इसी बीच दीपिका ने अपनी एक ऐसी आदत का खुलासा किया है। दीपिका ने बताया है कि वह अपने बैग में क्या-क्या सामान रखती हैं। तो आइए जानते हैं ...

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में Vogue इंडिया को एक इंटरव्यू दिया है, जो आप काफी दिलचस्प रहा था। Vogue इंडिया के 'What's in my bag' सेशन में दीपिका ने दिखाया कि वह अपने बैग में आखिर कौन-कौन सी जरूरी चीजें रखती हैं। दीपिका ने जैसे ही अपना बैग ओपन किया उसमें एक खास दवा निकली। ये दवा हैंगओवर उतारने वाली थी। दीपिका ने बताया कि वो अपने बैग में हैंगओवर उतारने की दवाई रखती हैं और उस दवाई का नाम Alka Seltzer है। हैंगओवर रिलीफ की ये टेबलेट्स हैंगओवर के लक्षणों को कम करती हैं, जैसे सिर दर्द, बदन दर्द, थकान।

वहीं दीपिका के बैग में हैंगओवर रिलीफ दवा के आलवा माउथ फ्रेशनर, पेंसिल-डायरी जैसे चीजें भी रहती हैं। उन्होंने बताया कि ये सारी चीजें उनके डेली रुटीन के लिए बहुत जरूरी हे। इसके अलावा दीपिका हमेशा अपने बैग में सेफ्टी पिन्स और बैंडेज भी कैरी करती हैं। वहीं अगर आप भी दीपिका के फैन हैं तो आप भी उनकी इस बैग हैबिट को जरूर फॉलो करना चाहेंगे।

दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों कान्स में अपने जलवे बिखेर रही हैं। दीपिका कान्स 2022 में जूरी मेंबर में शामिल हैं। अबतक कान्स से दीपिका के कई लुक्स सामने आ चुके हैं। उनका हर अंदाज फैंस को दीवाना बनाने के लिए काफी रहा। कभी सीक्वेन साड़ी तो कभी रेड गाउन, दीपिका ने अपने हर लुक से फैंस को मदहोश कर दिया है। फैंस उनके हर लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।


Next Story