मनोरंजन

जैकलीन फर्नांडिस को लेकर बड़ा खुलासा: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी ने दिए थे करोड़ों के गिफ्ट...अंदर की बात जानिए

jantaserishta.com
13 Dec 2021 5:50 PM IST
जैकलीन फर्नांडिस को लेकर बड़ा खुलासा: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी ने दिए थे करोड़ों के गिफ्ट...अंदर की बात जानिए
x

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हाल ही में 200 करोड़ रुपये की रंगदारी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. चार्टशीट के मुताबिक आरोपी सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) ने जैकलीन को करोड़ों रुपये के गिफ्ट दिए थे.

ईडी (ED) की चार्जशीट के मुताबिक सुकेश चंद्रशेखर ने खुलासा किया है कि उसकी जैकलीन फर्नांडिस के साथ दोस्ती हो जाने के बाद उसने जैकलीन को करोड़ों रुपये के महंगे उपहार दिए थे, जिसमें गुच्ची बैग, जेवरात, महंगे कपड़े, 15 जोड़ी कान के कुंडल, 5 बिरकीन बैंग, चैनल और YSL के बैग, महंगे जूते, सुपर लग्जरी ब्रांड के ब्रेसलेट, चूड़ियां, रोलेक्स जैसी महंगी घड़ियां शामिल हैं.
सुकेश ने जैकलीन फर्नांडिस को फ्रेंक मूलर रोजर डबियस की घड़ी गिफ्ट की थी. साथ ही उसने यह भी खुलासा किया है कि इन सभी उपहारों की कीमत करीब 7 करोड़ रुपये थी. सुकेश ने जैकलीन की बहन जैनी को भी सफेद रंग की एक बीएमडब्ल्यू एक्स फाइव सीरीज कार गिफ्ट की थी, जिसकी कीमत 1 करोड़ 80 लाख है. यह कार दीपक रमानी के जरिए जैनी को दी गई थी.


इतना ही नहीं सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन के माता-पिता के लिए मसरेती और पोरचे कार बहरीन में मुहैया कराई थी. इसके अलावा जैकलीन के भाई को उसने 50,000 यूएस डॉलर ऑस्ट्रेलिया में मुहैया कराए थे. इस बीच यह भी पता चला कि सुकेश ने मिनी कूपर से लेकर डायमंड ईयररिंग्स तक जैकलीन को कई गिफ्ट दिए थे.
उधर, जैकलीन फर्नांडीज ने भी अपने बयान में इस बात को माना है कि उन्हें सुकेश की ओर से कई उपहार मिले हैं, जिनमें गुच्ची, चैनल के 3 डिजाइनर बैग, जिम में पहनने के लिए 2 गुच्ची की पोशाकें. लुई Vuitton जूते की एक जोड़ी. 2 जोड़ी हीरे के झुमके और बहुरंगी पत्थरों का एक कंगन और 2 हेमीज़ कंगन शामिल हैं.
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने अपने बयान में इस बात की पुष्टि की है कि वह चंद्रशेखर को शेखर रत्न वेला के रूप में जानती थी और उसने कहा था कि वह सन टीवी के मालिक हैं. जैकलीन ने इस बात को भी माना कि सुकेश ने यूएसए में जैकलीन की बहन गेराल्डिन फर्नांडीज को 150,000 अमरीकी डॉलर उधार दिए थे.
जैकलीन ने अपने बयान में कहा कि सुकेश ने यह बड़ी रकम ऑनलाइन ट्रांसफर की थी. सुकेश ने ऑस्ट्रेलिया में जैकलीन के भाई वारेन फर्नांडीज के बैंक खाते में 15 लाख भेजे थे. जैकलीन ने यह भी बताया कि सुकेश चंद्रशेखर ने सुरेश टपोरिया के जरिए "एस्पुएला" नामक एक घोड़ा भी खरीदा था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story