BIG BREAKING: एक्टर की हत्या, CCTV में मिला बड़ा सबूत

तमिल भाषा के मशहूर टीवी सीरियल थेनमोझी बीए (Thenmozhi BA) में विलेन का रोल निभाने वाले अभिनेता सेल्वाराथिनम की चेन्नई में हत्या कर दी गई है। अभिनेता ने पिछले 10 सालों से टेलीविजन और सिनेमा जगत में अपनी अलग जगह बनाई हुई थी। सेल्वाराथिनम श्रीलंकाई शरणार्थी थे जो पिछले 10 सालों से भारत में रह रहे थे।
सीसीटीवी फुटेज में घटना स्थल के पास चार संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शनिवार को अभिनेता शूटिंग के लिए नहीं गए थे। वह उस दिन अपने असिस्टेंट डायरेक्टर मानी के के साथ ही रुक गए थे। दोनों काफी अच्छे दोस्त है। रविवार को सेल्वाराथिनम के पास एक फोन आया और वो जाने लगे। इसके साथ ही कहा कि वह रास्ते में एक दोस्त से मिलेंगे। इसके अलावा उसने कोई भी जानकारी नहीं दी।
थोड़ी देर बात रूममेट को जानकारी मिली कि अन्ना नेडम्पाथाई पर अज्ञात पुरुषों के एक गिरोह द्वारा उनकी हत्या कर दी गई है।
असिस्टेंट डायरेक्टर से तुरंत ही पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी रोयापेट्टा अस्पताल भेज दिया। पुलिस से छानबीन शुरू कर दी हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





