मनोरंजन

Big Boss 16: Sumbul Touqeer और Shalin Bhanot के बॉन्ड को Manya singh ने बताया "Fake", देखें वीडियो

Rounak Dey
5 Oct 2022 9:16 AM GMT
Big Boss 16: Sumbul Touqeer और Shalin Bhanot के बॉन्ड को Manya singh ने बताया Fake, देखें वीडियो
x
पर वो दोनों रियल थे, उनके इमोशंस सच्चे थे। वो दोनों एक दूसरे के लिए जान देने के लिए भी रेडी थे।'

बिग बॉस 16 का आगाज हो चुका है और इस बार नए-नए नियम देखने को मिल रहे हैं। बिग बॉस का 16वां सीजन शुरुआत के साथ ही स्पीड पकड़े हैं। खुद बिग बॉस भी काफी सख्त नजर आ रहे हैं। शो में पहले नॉमिनेशन के बाद घर के सदस्यों में दरार दिखने लगी है। जी हां, 'इमली' फेम सुंबुल तौकीर और मिस इंडिया 2020 की रनरअप मान्या सिंह का बॉन्ड शुरुआती दो दिन तो अच्छा खासा नजर आया मगर नॉमिनेशन की प्रक्रिया के बाद इस दोस्ती में खट्टास दिखने लगी है। सुंबुल तौकीर ने पहले हफ्ते मान्या को नॉमिनेट किया था, इसके बाद मान्या ने 'इमली' को लेकर ऐसी ऐसी बातें की कि ट्विटर पर दोनों मोहतरमा ट्रेंड होने लगीं। दोनों के फैन भी सोशल मीडिया पर भिड़ गए। आइए बताते हैं पूरा मामला क्या है।


हुआ ये कि सुंबुल (Sumbul Touqeer) और शालीन भनोट (Shalin Bhanot) की दोस्ती पर मान्या सिंह ने ऐसा कमेंट किया कि दर्शकों को जरा अच्छा नहीं लगा। मान्या सिंह (Manya Singh) बेडरूम में अर्चना गौतम के साथ गप्पे लड़ाती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने सुंबुल के बारे में कहा कि 'मैंने ऐसा कभी नहीं देखा कि जिनकी इतनी फैन फॉलोइंग हैं। वह आखिर कर क्या कर रही हैं वह किसी का हाथ पकड़कर खेल रही हैं। क्या ये सही है? किसी का पल्लू पकड़कर चल रही हो, आपमें दम है तो आप अपना खेलो.. वह बेमतलब का फुटेज खा रही हैं।'




'सबको सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल बनना है यहां'
इतना ही नहीं मान्या सिंह ने तो ये तक कह दिया कि सुंबुल फेक बॉन्ड की राह पर शो में आगे बढ़ने की रणनीति बनाकर आई हैं। जी हैं, 'वह अर्चना गौतम के साथ इस बातचीत में कहती हैं कि सबको यहां पर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल बनना है। पर वो दोनों रियल थे, उनके इमोशंस सच्चे थे। वो दोनों एक दूसरे के लिए जान देने के लिए भी रेडी थे।'


Next Story