मनोरंजन
Big Boss 15 Promo: प्रतीक सहजपाल और उमर रियीज के बीच हुईं लड़ाई, देखे VIDEO
Rounak Dey
14 Nov 2021 8:13 AM IST

x
अब ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि वीकेंड का वार में वह घर वालो की किस तरह क्लास लगाएंगे।
टीवी शो 'बिग बॉस 15' दिन पर दिन और भी रोमांचक होता जा रहा हैं। शो में आए दिन लड़ाई-झगड़े तो देखने को मिलते ही रहते हैं। लेकिन इस बार घर में ऐसी चीज हुई हैं जिसे जान कर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल एक टास्क के दौरान प्रतीक सहजपाल और उमर रियाज के बीच ऐसी लड़ाई हुई हैं। जिसे देखने के बाद सलमान खान का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया हैं।
बिग बॉस के घर में सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी 'बंटी और बबली 2' की प्रमोशन के लिए पहुंचते हैं। इस दौरान वह घर के सदस्यों को एक टास्क देते हैं। जिसमें सिद्धांत कुछ सवाल पूछते हैं और घर वालों को जवाब देते हुए उस शख्स के ऊपर कीचड़ डालना होता हैं, जिसका नाम वह अपने जवाब में लेते हैं।
इस दौरान खेल-खेल में उमर रियाज प्रतीक सहजपाल के ऊपर कीचड़ फेक देते हैं। जिसके बाद प्रतीक और उमर के बीच बहुत ही भयंकर झड़प हो जाती हैं। उनकी झड़प को सुलझाने के लिए करण कुंद्रा बीच में आ जाते हैं, लेकिन उनकी लड़ाई फिर भी नहीं रूकती।
इन सब चीजों को देखकर सलमान खान बेहद नाराज़ हो जाते हैं। वह उमर से पूछते हैं कि "क्या आप अकेले हो जिसको गुस्सा आता हैं ,क्या आप मेरा गुस्सा देखना चाहोगे?" उनके इस सवाल को सुनकर उमर बहुत ही शांत तरीके से कहते हैं-'बिलकुल नहीं भाई'। घर में हुए इस झगड़े से ये साफ़ देखा जा सकता हैं कि सलमान खान बहुत नाराज़ हैं। अब ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि वीकेंड का वार में वह घर वालो की किस तरह क्लास लगाएंगे।
Next Story





