फिल्म द कश्मीर फाइल्स को बड़ा झटका, सिंगापुर में बवाल

मुंबई: सिंगापुर अथॉरिटीज ने द कश्मीर फाइल्स फिल्म को बैन कर दिया है। उनका कहना है कि यह फिल्म अलग-अलग समुदायों में मतभेद को बढ़ावा दे सकती है। इतना ही नहीं इसे एकतरफा भी बताया गया है। कहा गया है कि इस समय चल रहे कश्मीर विवाद में हिंदुओं को सताया गया दिखाया गया है जबकि मुसलमानों का पक्ष वनसाइडेड है। बता दें कि फिल्म 11 मार्च को भारत में रिलीज हुई थी। इंडिया में भी सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस छिड़ी रही। फिल्म को कई लोगों ने प्रोपागैंडा और मुसलमानों के खिलाफ बताया था। हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





